अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे चल रही जंग का असर इन दिनों देश में भी दिखाई दे रहा है. देश के कई शहरों में इन दिनों एलपीजी गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर इससे प्रभावित बताई जा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी का पुराना पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महीनों पहले गैस सप्लाई की रुकावट की बात कही थी. बताया जा रहा है कि उनका यह पोस्ट सितंबर 2025 का है लेकिन अब जब एलपीजी की कमी की खबरें सामने आई है तो यह ट्वीट फिर चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें-गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो
5 महीने पहले की गई थी भविष्यवाणी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ज्योतिषी प्रशांत किनी ने सितंबर 2025 में एक पोस्ट किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मार्च 2026 के बाद भारत में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की सप्लाई में रुकावट आ सकती है और सप्लाई चैन प्रभावित हो सकती है. वहीं अब जब मिडिल ईस्ट में वॉर के चलते कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कमी की खबरें आने लगी है तो उन्होंने 11 मार्च को वही पुराना ट्वीट दोबारा शेयर करते हुए लिखा कि यह भविष्यवाणी उन्होंने करीब 5 महीने पहले ही कर दी थी. इसके बाद उनका यह ट्वीट एक बार फिर वायरल हो गया और उनके ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं
This prediction i made almost
5 months back ….!! https://t.co/oxJxbjuaLl— Prashanth Kini (@AstroPrashanth9) March 11, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए चौंकाने वाले रिएक्शन
ज्योतिषी के पुराने ट्वीट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने पूछा क्या आप बता सकते हैं कि यह समय कब खत्म होगा. वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा अगर भविष्य बता पाते तो आप दुनिया का सबसे अमीर आदमी क्यों नहीं बन गए. एक यूजर ने कहा अभी कोई कमी नहीं है, लोग बस डर के कारण ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं. वहीं किसी ने लिखा देखते हैं मार्च 2026 के बाद सच में क्या होता है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया आपकी भविष्यवाणी अक्सर सच निकलती है. कई एक यूजर ने तो ज्योतिषी से यहां तक पूछ लिया कि क्या ईरान खाड़ी देशों पर हमला करना बंद कर देगा और हालात कब नॉर्मल हो जाएंगे. वहीं कुछ यूजर्स नहीं भविष्यवाणी को गलत बताते हुए कहा कि ज्योतिषी का अंदाजा गलत निकला. गैस की कोई कमी नहीं है, भारत सरकार उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए इसे कंट्रोल कर रही है.
ये भी पढ़ें-साइलेंट हीरो: रोड डिवाइडर पर हर दिन पौधों को पानी देता है ये शख्स, इंटरनेट पर लोग कर रहे सलाम
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.