अरुण गोविल
रामायण में राम की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले अरुण गोविल ने बड़े पर्दे से करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने पहेली, सावन को आने दो और हिम्मतवाला समेत कई फिल्मों में काम किया. लेकिन, बड़े पर्दे पर उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली. उसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और रामानंद सागर के सीरियल विक्रम और बेताल में राजा विक्रमादित्य की भूमिका निभाई. इससे उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा. हालांकि, रामायण में राम की भूमिका निभाकर उनकी किस्मत चमक गई. उनके कैरेक्टर का लोगों पर ऐसा असर था कि रियल में लोगों ने उन्हें भगवान राम मानना शुरू कर दिया था.
दीपिका चिखलिया
दीपिका चिखलिया को रामायण में सीता की भूमिका में खूब पसंद किया गया. हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी. लेकिन, उनकी फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं तो उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों की तरफ रुख किया.उसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी पर किस्मत आजमाने की ठानी.रामायण ने दीपिका को घर-घर में वो पहचान दिलवाई जिसके लिए वो सालों से मेहनत कर रही थीं.
सुनील लहरी
रामानंद सागर के रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी.रामायण से पहले सुनील लहरी बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था. लेकिन, उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई थी जो रामायण से मिली.
दारा सिंह
रामानंद सागर के रामायण में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी.हनुमान की भूमिका निभाकर वो घर-घर में छा गए. इस शो से पहले उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया था और अपनी शानदार एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ी थी. लेकिन, हनुमान के रोल की वजह से उन्हें बच्चे-बढ़ें सब पहचानने लगे थे.

अरविंद त्रिवेदी
रामानंद सागर के रामायण में अरविंद त्रिवेदी को रावण के रोल में काफी पसंद किया गया था.उन्होंने इस रोल को हमेशा के लिए अमर बना दिया.लेकिन, रामायण से पहले अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों में एक्टिव थे. लेकिन,इस शो की वजह से वो देशभर के लोगों के दिलों पर छा गए.
ये भी पढ़ें:-‘नागिन 7’ पर जल्द लगने वाला है ताला, एकता कपूर के शो को लेकर ये अपडेट आया सामने
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.