लाफ्टर शेफ टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बन गया है. शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं. शो में सेलेब्स की बॉन्डिंग की भी खूब चर्चा होती है. शो से कुछ दिन पहले समर्थ और जन्नत का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के बाद समर्थ को बहुत ट्रोल किया गया. यूजर्स का कहना था कि समर्थ की वजह से जन्नत अनकम्फर्टेबल फील कर रही है.
ये वीडियो ईद स्पेशल एपिसोड का था. इसमें समर्थ जन्नत को टीज करते दिखे थे. अब एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इस मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने समर्थ का सपोर्ट किया है और कहा कि समर्थ की छवि को खराब न करें.
अर्जुन बिजलानी ने पोस्ट कर किया समर्थ का सपोर्ट
अर्जुन बिजलानी ने लिखा, ‘ओके, तो सबसे पहले समर्थ और जन्नत अच्छे दोस्त हैं. सेकंड वो बिल्कुल भी अनकम्फर्टेबल नहीं होती है समर्थ के आसपास होने से. तो प्लीज समर्थ की छवि खराब मत कीजिए. वो अच्छा इंसान है और हां शो एंजॉय करते रहिए. आप लोगों के अटेंशन के लिए थैंक्यू.’
वहीं समर्थ ने भी इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘सोशल मीडिया पर निगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के कमेंट्स होते हैं. मैं इन्हें सीरियसली नहीं लेता हूं. जिंदगी में इससे भी बड़ी और कई चीजें हैं. ये छोटे ईश्यूज हैं. मुझे लगता है कि इन्हें इग्नोर करना चाहिए.’
शो में नजर आते हैं ये स्टार्स
बता दें कि शो में करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, अर्जुन बिजलानी, तेजस्वी प्रकाश, भारती सिंह, निया शर्मा, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, विक्की जैन जैसे स्टार्स हैं. सभी लोग शो में जोड़ियों में काम करते हैं. शो में कुकिंग के साथ-साथ हंसी का डोज भी मिलता है. ये शो का चौथा सीजन है. शो को पहले सीजन से ही बहुत पसंद किया जा रहा है. भारती सिंह शो को होस्ट कर रही हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.