रिटायरमेंट के बाद अरिजीत ने रिलीज किया अपना पहला इंडिपेनडेंट सॉन्ग
शिवरात्रि से पहले 9 फरवरी को यूट्यूब पर ‘ओ शिव मेरे’ टाइटल से एक शिव भजन रिलीज किया गया. गीतकार कुमार के लिखे इस गाने को यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कुमार ने लिखा, ‘इस गाने को अपनी मधुर आवाज से सुशोभित करने के लिए अरिजीत सिंह को धन्यवाद.’ इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया और उन्होंने अरिजीत की ढेरों तारीफ की.
फैंस ने लुटाया प्यार
अरिजीत का ये गाना जैसे ही आया, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन की बाढ़ ला दी. यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए. एक फैन ने लिखा- ‘इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज सचमुच कुछ अलग ही असर छोड़ती है’. एक ने लिखा, ‘अरिजीत भजन गा रहे हैं?? क्या सच में?’ तीसरे ने कहा, ‘अरिजीत सिंह अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं.’
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट
बता दें कि, 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इन सालो में इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मुझे ये अनाउंसमेंट करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा. मैं इस जर्नी को अलविदा कह रहा हूं. ये एक शानदार सफर रहा.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.