अररिया में गुरुवार को एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। नवी ड्राइवर था और राहुल सत्तू की दुकान चलाता था। वारदात के बाद राहुल 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया है। भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात सबसे पहले मौके से आई तस्वीरें देखिए… पत्नी पर कमेंट करने पर भड़का राहुल मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, आज सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी हुसैन राहुल कुमार के पास पहुंचा। राहुल सत्तू बेचता है। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। लोगों का कहना है कि फिर राहुल नवी की छाती पर बैठा और उसका गला रेत डाला। पिकअप ड्राइवर की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने राहुल को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद धड़ के पास खड़ा रहा राहुल मो. नवी हुसैन की हत्या के बाद राहुल हाथ में चाकू लेकर करीब 5 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। डर के मारे कोई उसके पास नहीं गया। राहुल लाल रंग की टीशर्ट में हाथ में बड़ा चाकू लिए था। उससे 5 फीट दूर नवी हुसैन का धड़ पड़ा था। नवी हुसैन के परिवार को जैसे ही हत्या की जानकारी लगी। भीड़ ने आरोपी को घेर लिया। राहुल के साथ मारपीट की गई। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। किसी तरह मौके पर मौजूद लोग राहुल को ऑटो से अस्पताल लेकर आए सिर से 10 फीट दूर पड़ा मिला धड़ राहुल ने नवी हुसैन की हत्या के बाद उसके सिर को काटकर धड़ बीच सड़क पर रख दिया। सिर और धड़ के बीच करीब 10 फीट की दूरी थी। सिर सड़क के बीच में था और धड़ सड़क के किनारे। जिस जगह धड़ पड़ा था वहां पानी था। नवी हुसैन के खून से पानी लाल हो गया था। लोगों की माने तो राहुल मर्डर के बाद पागल जैसी हरकतें करने लगा। सिर काटकर सड़क के बीच में रखना ये कोई साधारण इंसान नहीं कर पाएगा। उसे कोई पछतावा भी नहीं हो रहा था आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी मृतक के भाई मोहम्मद अली हुसैन ने बताया नवी पिकअप चलाकर अपने तीन बच्चे और परिवार का पालन पोषण करता था। उसका पहले से कोई विवाद नहीं था। मुझे भाई के बदले भाई चाहिए, नहीं तो सब्जी मंडी में आग लगा देंगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। क्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। इन 3 एंगल पर पुलिस कर रही जांच
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.