WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ एंड्रॉयड और iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. गेस्ट चैट्स के जरिए यूजर्स एक खास लिंक जनरेट कर सकते हैं, जिसे किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है. जैसे ही वह व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, वह सीधे चैट में जुड़ जाता है और मैसेज भेज और प्राप्त कर सकता है.
इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, जिससे चैट सुरक्षित रहेगी. हर गेस्ट यूजर के लिए एक यूनिक आईडी बनाई जाती है, जिसके जरिए एन्क्रिप्शन की जाती है. इससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहती है.
फोटो: WABetaInfo
हालांकि, गेस्ट चैट्स में कुछ सीमाएं भी हैं. इसमें ग्रुप चैट, फोटो-वीडियो शेयरिंग, डॉक्यूमेंट, GIF, स्टिकर्स और वॉइस मैसेज जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. इसके अलावा वॉइस और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं होगा. यानी यह फीचर सिर्फ बेसिक टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए बनाया गया है.
यूजर्स इस लिंक को SMS, ईमेल या किसी दूसरे ऐप के जरिए शेयर कर सकते हैं. साथ ही, अगर जरूरत हो तो गेस्ट यूजर को ब्लॉक भी किया जा सकता है.
एक और खास बात ये है कि यह चैट हमेशा के लिए नहीं रहती. अगर 10 दिन तक कोई एक्टिविटी नहीं होती है, तो चैट अपने आप एक्सपायर हो जाती है और फिर नया लिंक बनाना पड़ता है.
ये कहना गलत नहीं होगा कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो बिना ऐप इंस्टॉल किए जल्दी से किसी से बात करना चाहते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.