आपको बता दें कि, गोवा कर्मचारी चयन आयोग (गोवा SSC) ने 14 फरवरी को पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर और दूसरी संबंधित कैटेगरी के पदों के लिए की जाएगी। वहीं, आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरु होगी और 13 मार्च 2026 तक चलेगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करना चाहता हैं उनको सलाह दी जाती है कि वे डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट को अच्छी तरह से पढ़ लें, जिससे फॉर्म भरते समय कोई भी गलती न हो।
कौन कर सकता है अप्लाई?
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास या 12वीं पास होना जरुरी है। यदि आपकी आयु सीमा कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम 28 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार को चयन अलग-अलग राउंड के आधार पर होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, इसके बाग फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। इनमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.