रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसी वजह से टीआरपी लिस्ट में ये शो नंबर वन पर बना हुआ है.शो में अब तक देखने को मिला कि अनुपमा के संग बापूजी अपने दोस्तों से मिलने जाते हैं.दोस्तों के संग अपने पुराने दिनों को याद करते हैं और इमोशनल हो जाते हैं.
ऐसे में बापूजी का एक दोस्त उन्हें कहता है कि उनके बेटे बहू ने मिलकर उनका और उनकी पत्नी का बुरा हाल कर रखा है.इसी बीच शो में एक बड़ा बवाल मचने वाला है. अनुपमा में हाल ही में देखने को मिला कि पाखी अपने सारे पैसे दिवाकर पर लूटा देती है. ऐसे में सब मिलकर पाखी की लताड़ लगाते हैं.
दिवाकर देगा पाखी को धोखा
हालांकि, अभी भी पाखी सबके खिलाफ जाकर दिवाकर का साथ देगी. वो बिना किसी को बताए दिवाकर से शादी करने की प्लानिंग करेगी. हालांकि, वो इसे धोखा दे देगा. इसी बीच दुबई की बिजनेसवूमन बनकर अनुपमा अपने बापूजी के संग दोस्त के घर जाएगी.
इस दौरान अनुपमा अपने पैसे का खूब रौब झाड़ने वाली है. ऐसे में सभी लोग अनुपमा के झांसे में आने वाले हैं. दूसरी तरफ अपने घर में बैठकर पराग अपने बिजनेस का गुणगान करने वाला है. गौतम दूसरी तरफ उनकी तिजोरी में नकली डॉयमंड रखने वाला है.
राही अचानक से तिजोरी वाले कमरे में जाएगी.ऐसे में राही को रोकने के लिए माही गिरने की नौटंकी करेगी. वो राही को रोकने के लिए खूब ड्रामा करेगी. इस दौरान माही को राही खूब जलील करेगी. इस दौरान राही को लगने वाला है कि कुछ तो यहां गड़बड़ है.
इसी दौरान पराग पूछता है कि माही और गौतम सुबह से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. राही को इस दौरान पता चल जाएगा कि सारी ज्वैलरी गायब हो चुकी है. ऐसे में राही चिल्ला-चिल्लाकर बताएगी कि कोठारी परिवार में चोरी हो चुकी है.हर किसी को माही और गौतम पर ही शक होने वाला है.
ये भी पढ़ें:-‘राजनीति मेरे बस की बात नही’, बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर बोले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.