रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में एक बार फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है.मेकर्स एक बार फिर से शो की कहानी को ऐसा ट्विस्ट एंड टर्न देंगे कि राही अपनी ही मां की दुश्मन बन बैठेगी.शो में अब तक देखने को मिला कि जयु की तबीयत खराब होने के बाद अनुपमा बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है.
जयु इलाज के लिए अनुपमा को 1 लाख की जरूरत होती है, जो उसके पास नहीं होता है.दूसरी तरफ दिग्विजय भी अपनी बेटी को याद कर आंसू बहाने लगता है. वो ठान लेता है कि कैसे भी अनुपमा की हेल्प करेगा. शो में दूसरी तरफ देखने को मिला कि गौतम पर वसुंधरा खूब गुस्सा निकालती है.
प्रेम के रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द करेगी अनुपमा
शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि अनुपमा जल्द ही फूड इंस्पेक्टर बन जाएगी.लेकिन, इसके बाद उसके सामने एक नई मुसीबत खड़ी होने वाली है.क्योंकि फूड इंस्पेक्टर बनने के बाद वो प्रेम के रेस्टोरेंट के लाइसेंस को कैंसिल करने वाली है.
वैसे अनुपमा के इस फैसले के पीछे भी कोई ना कोई वजह होती ही. लेकिन, राही और प्रेम इस बात को नहीं समझ पाएंगे.लाइसेंस रद्द होने के बाद अनुपमा को राही जमकर खरी-खोटी सुनाएगी.अनुपमा से राही कहेगी कि वो उससे प्यार नहीं करती है.
अपनी बेटी से अपमान का घूंट पीने के बाद अनुपमा खूब रोएगी.शो में दूसरी तरफ देखने को मिल रहा है कि जस्सी और अंश की नजदीकियों को देख बा बहुत परेशान है. साथ ही वो माही को भी घर से बाहर निकालना चाहती है.
जस्सी समझ जाती है कि लीला के मन में कुछ तो चल रहा है.इसलिए वो भी ईगो दिखाना शुरू कर देती है. दरअसल, लीला को लगने लगा है कि जस्सी के दिल में अंश के लिए प्यार है. ऐसे में वो नहीं चाहती कि जस्सी शाह परिवार की बहू बने.
ये भी पढ़ें:-राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-‘हर हाल में जीना सीख लिया’
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.