वैलेंटाइन वीक का टेडी डे पूरे जोश में सेलिब्रेट किया जा रहा है और सेलेब्स भी इस प्यार भरे माहौल का पूरा मजा ले रहे हैं. हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर टेडी डे की वाइब में देखा गया. हाथ में टेडी और चेहरे पर मुस्कान लिए ये कपल बेहद क्यूट नजर आये.
स्टाइल में भी दिखा परफेक्ट तालमेल
इस मौके पर विक्की जैन एकदम स्मार्ट लुक में नजर आए. उन्होंने व्हाइट वेस्ट के ऊपर ब्लेजर और ट्राउजर पहना था. जिसे स्नीकर्स और कूल सनग्लासेस के साथ कैरी किया गया था. वहीं अंकिता लोखंडे ने ग्रीन कलर का फुल लेंथ आउटफिट पहना था जिसमें टाई-अराउंड डिटेलिंग और फ्लेयर्ड पैंट्स उनके लुक को और ग्रेसफुल बना रहे थे. उनका हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज भी पूरे लुक के साथ खूब जच रहा था.
टेडी और दिल ने चुरा लिया लाइमलाइट
जहां दोनों के आउटफिट्स फैशन गोल्स दे रहे थे वहीं उनके हाथ में मौजूद क्यूट प्रॉप्स ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी. अंकिता के हाथ में एक बड़ा सा पिंक टेडी था जबकि विक्की रेड हार्ट पकड़े नजर आए है. बाद में दोनों एक साथ हार्ट पकड़ते भी दिखे जिसने इस पल को और भी ज्यादा प्यारा बना दिया. उनकी केमिस्ट्री देखकर साफ लग रहा था कि दोनों वैलेंटाइन वीक को पूरे दिल से एंजॉय कर रहे हैं.
‘बेस्ट और क्यूटेस्ट जोड़ी’
इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी जमकर आए है. किसी ने उन्हें ‘क्यूटेस्ट जोड़ी’ कहा तो किसी ने ‘बेस्ट जोड़ी’ लिखकर प्यार लुटाया है. अंकिता और विक्की की बॉन्डिंग और नेचुरल केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है और हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने लोगों का दिल जीत लिया है.
वर्कफ्रंट पर भी साथ चमके दोनों
आपको बता दें की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों इंडस्ट्री में कपल के तौर पर काफी एक्टिव हैं. दोनों हाल में ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 में साथ नजर आ रहे हैं. ‘बिग बॉस 17’ के बाद दोनों ने खुद को एक पॉपुलर टीवी जोड़ी के तौर पर कायम कर लिया है. वहीं विक्की जैन अब प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं और उनकी फिल्म ‘हक’ भी काफी चर्चा में रहीं है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.