Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार अभी भी थमी नहीं है। सिर्फ भारत में फिल्म की कमाई 1000 करोड़, तो वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब ये अलग वजह से सुर्खियों में है। डायरेक्टर आदित्य धर ने एक राइटर को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
धुरंधर 2 को लेकर आदित्य धर और राइटर संतोष कुमार आरएस का विवाद अब कानूनी रूप लेता जा रहा है। संतोष ने धुरंधर के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इन आरोपों को लेकर अब आदित्य ने उन्हें नोटिस भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर की लीगल टीम ने संतोष कुमार को एक नोटिस जारी कर सभी आरोपों से इनकार किया है है और उन्हें झूठे दावे न करने की चेतावनी भी दी। जबकि संतोष ने लीगल नोटिस मिलने की खबर से इनकार किया है।
उन्होंने कहा है कि यह कोई नोटिस नहीं है, सिर्फ मेरे मेल का जवाब दिया गया है। वे मुझे धमका रहे थे कि मैं शिकायत न करूं और उन्हें बदनाम न करूं। मैंने उन्हें साफ कह दिया कि अगर आपको लीगल जाना है तो कोर्ट में मिलें।
फिल्म की कहानी चुराने का लगाया था आरोप
संतोष कुमार ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट से कॉपी की गई है। वो ‘डी साहब’ नाम से ये फिल्म बनाना चाहते थे।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई कंपनियों को स्क्रिप्ट सुनाई क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर फिल्म में बड़े कलाकार चाहिए, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का समर्थन होना जरूरी है। संतोष कुमार ये भी दावा किया कि वो इस फिल्म में रणवीर सिंह की जगह, आदित्य रॉय कपूर को मुख्य किरदार में देखना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है। मैंने फिल्म सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया जिससे मुझे बहुत दुख हो रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.