19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ ही कई और फिल्में भी रिलीज हुई हैं. लेकिन इस फिल्म की आंधी के बीच किसी और फिल्म पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है. फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में अडिग खड़ी हुई हैं. इन्हीं में से एक फिल्म है तमिल भाषा की ‘यूथ’. ये फिल्म भी 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. आइये जानते हैं चार दिनों में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.
‘यूथ’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल भाषा की ये फिल्म ‘यूथ’ में 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में अच्छी खासी कमाई कर ली है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म को 1,733 शोज मिले हैं. जिनके जरिए फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दूसरे दिन के डाटा को देखें तो फिल्म ने एक दिन में ही 38.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. दूसरे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
जानें अब तक कुल कितना कलेक्शन हुआ?
इस फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर तीन दिनों में फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इंडिया के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11.95 करोड़ की कमाई की है. तो वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन देखें तो इस फिल्म ने 13.69 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है.इस फैमिली ड्रामा फिल्म के हिसाब से ये कलेक्शन काफी डीसेंट और अच्छा है.
क्या है फिल्म की कहानी?
बता दें कि ‘यूथ’ एक 15 साल के लड़के प्रवीण की कहानी है, जिसकी जर्नी इस फिल्म में दिखाई गई है. ये एक यंगस्टर के हार्टब्रेक, रिलेशनशिप के चलते चल रही उथल- पुथल की कहानी है. कैसे ये लड़का अपने रिलेशनशिप, इमोशंस को गहराई से समझ पाता है. केन करुणा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो खुद भी अभिनय कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में अनिष्मा अनिलकुमार, देवदर्शिनी, सूरज वेन्जारामूडु भी नजर आ रहे हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.