Amazon Prime Video 2026 Release: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने मेगा कंटेंट स्लेट का ऐलान कर दिया है। ‘इट स्टार्ट हेयर’ इवेंट के जरिए प्लेटफॉर्म ने नई फिल्मों, वेब सीरीज और कई हिट शोज के नए सीजन को अनाउंस किया है, जिससे दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अपने लाइनअप के जरिए साफ कर दिया है कि आने वाला साल एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। इस इवेंट में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के फर्स्ट लुक, स्टोरी डिटेल्स और स्टारकास्ट की झलक भी सामने आई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आने वाले दिनों में तोहफे में क्या- क्या मिलने वाला है।
प्राइम वीडियो के सबसे चर्चित शोज में से एक ‘पंचायत’ का सीजन 5 एक बार फिर फुलेरा गांव की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए आएगा। वहीं ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसमें शाहिद कपूर और विजय सेतुपति एक बार फिर आमने-सामने नजर आएंगे।
वेब सीरीज के बाद अब ‘मिर्जापुर’ की कहानी फिल्म के जिरए दर्शकों के लिए आएगी। मिर्जापुर द फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल अपनी- अपनी शानदार एक्टिंग के साथ लौटेंगे।
अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का सीजन 2 भी अनाउंस किया गया है, जिसमें उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में नया ड्रामा देखने को मिलेगा। इसके अलावा ‘दहाड़’ के दूसरे सीजन में एक और क्राइम थ्रिलर कहानी दिखाई जाएगी।
नई फिल्मों और शोज की लंबी है लिस्ट
प्राइम वीडियो ने ‘फूलन’, ‘नागजिला’, ‘रफ्तार’, ‘वाइब’ और ‘जी2’ जैसी कई नई फिल्मों का भी ऐलान किया है। इसके अलावा ‘एस्पिरेंट्स 3’, ‘द ट्रेटर्स 2’, ‘संदीप भैया 2’ और ‘ग्राम चिकित्साला 2’ जैसे शोज भी दर्शकों को फिर से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस बार सिर्फ सीक्वल्स ही नहीं बल्कि नए और यूनिक कॉन्सेप्ट पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। हॉरर, कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और रियलिटी शोज के जरिए प्लेटफॉर्म हर तरह के दर्शकों को जोड़ने की कोशिश किया जा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.