रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. जहां दिसंबर 2025 में आई धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 13सौ करोड़ से ज्यादा कमाई की थी तो वहीं अब इसी सीक्वल ने कहर बरपाया हुआ है. धुरंधर 2 अपनी प्रीक्वल से भी दो कदम आगे साबित हुई है. इसने रिलीज के 20 दिनों में जहां वर्ल्डवाइड 1640 करोड़ से ज्यादा कमा डाले हैं तो वहीं भारत में इसकी कमाई 1030 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है.
लेकिन अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्मों से धुरंधर की कमाई में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं. ‘पुष्पा ‘ एक्टर की इन फिल्मों को लेकर फैंस में पहले ही काफी एक्साइटमेंट हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग तीन फिल्मों से धुरंधर 2 कमाई को धुएं में उड़ा देंगे. चलिए यहां जानते हैं पुष्पा स्टार की कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस लूटने आ रही हैं.
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्में
राका- अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म में सबसे पहला नाम राका का है. एक्टर के बर्थडे के मौके पर यानी 8 अप्रैल को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया और इसके टाइटल को भी रिवील किया गया. राका के पहले पोस्टरक में अल्लू काफी खतरनाक लुक में दिख रहे हैं. एक्टर का ये अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है. ऐसे में फर्स्ट लुक पोस्टर ने ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है. बता दें कि ‘राका’ को शाहरुख खान की जवान के निर्देशक एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर सहित कई सितारे नजर आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि राका बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.
AA23- लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस पैन-इंडिया फिल्म का प्रोडक्शन एटली के प्रोजेक्ट के बाद शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक है. इसका टाइटल AA23 भी टेंटेटिव है.इस फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है. उम्मीद की जा रही है कि लोकेश कनगराज और अल्लू की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी. फिलहाल इस फिल्म की मेकर्स द्वारा अनाउंसमेंट होना बाकी है.
पुष्पा 3: द रैम्पेज- अल्लू की जिस फिल्म का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है वो ब्लॉकबस्टर पुष्पा फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट पुष्पा 2 द रैम्पेज है. बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों पुष्पा 1 और पुष्पा 2 ने बॉ़क्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी. फिलहाल पुष्पा 3: द रैम्पेज प्री-प्रोडक्शन फेज में है. इस फिल्म के 2028 में रिलीज़ होने की उम्मीद है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म अपने पहले दो पार्ट को भी पीछे छोड़ देगी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास लिखेगी.

इन तीन फिल्मों के अलावा भी अल्लू के पास कई और फिल्में हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर ने एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी फिल्म साइन की है. इसकी पुष्टि भी हो चुकी है लेकिन मेकर्स द्वारा अनाउंसमेंट किया जाना बाकी है. उम्मीद की जा रही है कि अल्लू अर्जुन अपनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देंगे और धुरंधर की कमाई के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर देंगे.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.