Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को लेकर बज अभी भी बना हुआ है। पहली फिल्मों का खुमार लोगों के सिर से उतर नहीं रहा। इस बीच फिल्म के दूसरे पार्ट का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय खन्ना से लेकर अर्जुन रामपाल, आर माधवन सबने ‘धुरंधर’ में अपने-अपने किरदारों को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा, लेकिन ये उनके लिए उतना भी आसान नहीं था। एक सीन ऐसा भी था, जिसकी शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल दोनों के आंसू छलक आए और वो फूट-फूट कर रोने लगे। ये सीन था मुंबई आतंकी हमले से जुड़ा।
सीन की शूटिंग के बाद इमोशनल हुए सितारे
‘धुरंधर’ में 26/11 के मुंबई टेरर अटैक की रात को रीक्रिएट करने वाला एक सीन दिखाया गया। फिल्म में उस खौफनाक रात के ओरिजिनल ऑडियो फाइल का भी फिल्म में इस्तेमाल हुआ है। इस सीन ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि फिल्म के कलाकारों को भी झकझोर कर दिखा था।
क्यों रोने लगे थे अर्जुन और अक्षय?
एक्टर आर माधवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उस सीन की शूटिंग को याद किया। सोनिया शेनॉय के साथ बातचीत में एक्टर ने बताया कि इसके बाद सेट पर काफी भारी माहौल हो गया था। फिल्म में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल दोनों ने पाकिस्तानी किरदार निभाए। इस सीन में उन्हें 26/11 आतंकी हमले का जश्न मनाते हुए देखा गया।
आर माधवन ने बताया कि वे स्क्रिप्टेड रोल कर रहे थे, लेकिन टेक खत्म होने के बाद दोनों पर उस पल का बोझ हावी हो गया और दोनों टूट गए थे। वे फूट-फूट कर रोए। यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, उन्होंने उस समय को जिया है। उन्होंने ऐसी असली घटनाएं देखी हैं और इससे यादें ताजा हो गईं। उसी दौरान मुझे एहसास हुआ कि यह बहुत खास फिल्म है।
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना को रहमान डकैत तो अर्जुन रामपाल को ISI मेजर इकबाल के रोल में देखा गया। वहीं, आर माधवन ने फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाया था।
‘धुरंधर 2’ का ‘टॉक्सिक’ से सामना
बात ‘धुरंधर 2’ की करें तो फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। दोनों फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.