अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मचअवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में रिलीज हुए टीजर और गाने ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, जिसके बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. अब फिल्म को लेकर किया जा रहा प्रमोशन भी बहुत मजेदार और अलग है. हाल ही में अक्षय कुमार और राजपाल यादव टीवी के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 7’ के सेट पर आएं, जहां उनकी एंट्री ने माहौल को खास और दिलचस्प बना दिया. इस खास एपिसोड ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
नागिन 7 में अक्षय बने महा नाग
‘नागिन 7’ के सेट पर जब अक्षय और राजपाल आए, तो सभी की नजरें उनके ऊपर टिक गई. एपिसोड के बीच में अक्षय एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी यानी नागिन को ‘महा नाग’ बनकर सही राह दिखाते नजर आए. सीरियल का ये सीन और उनका अवतार बहुत ही नया और मनोरंजक था. वहीं सीरियल की पूरी टीम ने अक्षय और राजपाल का भव्य तरीके से स्वागत किया. इसके बाद सेट पर मस्ती और एंटरटेनमेंट का माहौल बना, जिससे वहां मौजूद सभी लोग बहुत खुश हुए. नागिन 7 में हुए इस स्पेशल प्रमोशन ने सभी का ध्यान खींच लिया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई.
फिल्म की टीम और स्टारकास्ट
बता दें, ‘भूत बंगला’ फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद साथ में बड़े पर्दे पर आ रहे है. इससे पहले भी दोनों ने ‘भूल भुलैया’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में अक्षय के साथ राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के टीजर और दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.