मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है. खासकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. महंगाई के इस दौर में कई जगहों से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि लोग गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेचकर ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं.
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की मजेदार वीडियो
इसी गंभीर मुद्दे को भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मजेदार अंदाज में पेश किया है. दरअसल, अक्षरा के घर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर सीक्रेट प्लानिंग चल रही है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अक्षरा सिंह अपने घर के माहौल को एक कॉमिक ट्विस्ट के साथ दिखाती हैं.
वीडियो की शुरुआत में उनकी मां कई लोगों को फोन करके गैस सिलेंडर के बारे में बात करती नजर आती हैं. वह बार-बार सिलेंडर के बारे में पूछती हैं. यह देखकर अक्षरा को लगता है कि शायद घर में गैस खत्म हो गई है और इसी वजह से उनकी मां परेशान होकर फोन कर रही हैं. लेकिन जब वह अपनी मां से इस बारे में पूछती हैं, तो जो जवाब मिलता है, वह बेहद मजेदार होता है.
अक्षरा की मां हंसते हुए बताती हैं कि घर में पहले से ही तीन-तीन गैस सिलेंडर रखे हुए हैं, जिन्हें वह ब्लैक में बेचने का प्लान बना रही हैं. वह कहती है कि उनकी एनिवर्सरी आने वाली है और शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए, इसलिए वह सिलेंडर को ब्लैक करने का जुगाड़ बना रही है.
वीडियो में मां-बेटी की केमिस्ट्री इतनी मजेदार हैं कि लोग इसे बार-बार देख कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में खास मैसेज लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘इस शुक्रवार आ रहा है ‘चटर पटर’ का नया एपिसोड. मस्ती, स्वाद और फुल ऑन फैमिली वाइब्स के साथ! इस बार का एपिसोड देखकर आप भी बोलेंगे- यह तो नेक्स्ट लेवल है! मिस मत करना… और बताना जरूर- कैसा लगा? सिर्फ अक्षरा सिंह व्लॉग्स पर ‘चटर पटर’ का रिमाइंडर अभी सेट करें!’ इस वीडियो को देखने के बाद अब फैंस उनके ‘चटर पटर’ के नए एपिसोड का इंतजार कर रहे है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.