Akshay Kumar Joins Golmaal 5 | Image:
Instagram
इस यादगार फिल्म की सभी फ्रैंचाइजी में अजय देवगन, अरशद वारसी और शरमन जोशी जैसे कलाकारों ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जादू बिखेरा था। अब इसके पांचवें सीक्वल की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुणा बढ़ा दिया है।
गोलमाल 5 में दिखेंगे नए चेहरे
‘गोलमाल’ का ये सीक्वल पहले के चार पार्ट्स से काफी अलग होने वाला है। इस बार फिल्म में नए किरदारों की एंट्री होने जा रही है। जी हां, फिल्म में अजय देवगन समेत बाकी स्टार्स के साथ अक्षय कुमार भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे। लेकिन, बताया जा रहा है कि ‘खिलाड़ी कुमार’ का किरदार निगेटिव शेड का हो सकता है।
शरमन जोशी की होगी वापसी
इतना ही नहीं, फिल्म में दर्शकों के फेवरेट शरमन जोशी भी वापसी कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक्टर ‘गोलमाल’ के फर्स्ट पार्ट में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने सीरीज से दूरी बना ली थी। मगर अब सालों बाद उनकी वापसी ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है।
‘गंजे वाले लुक’ के साथ की सरप्राइज एंट्री
‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर की, जिसकी शुरुआत अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और शरमन जोशी के साथ होती है जिसमें वो फ्रैंचाइजी का जश्न मनाते दिखाई देते हैं। मगर फैंस को झन्नाटेदार सरप्राइज देने वाला पल तब आता है, जब अक्षय कुमार की ‘गंजे’ वाले लुक में एंट्री होती है।
अक्षय ने अजय देवगन को किया KISS
गंजा लुक, ब्लैक कुर्ता-पायजामा और आंखों में चश्मा… अक्षय कुमार की धांसू एंट्री ने फैंस को हक्का-बक्का कर दिया। शायद ही किसी को उम्मीद होगी कि इस फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार को सचमुच देखा जा सकेगा। वो आते ही रोहित शेट्टी से बातचीत करते हैं, अजय देवगन से मिलते हैं और कई बार उन्हें चूम लेते हैं। हालांकि ये सीन शूटिंग के दौरान का मालूम पड़ रहा है। अंत में अजय देवगन कहते हैं- कोई भी फ्रैंचाइज नहीं छोड़ता है।
रोहित शेट्टी के 52वें जन्मदिन के मौके पर ‘गोलमाल’ की टीम ने फैंस के लिए जबरदस्त अनाउंसमेंट की। इस धमाकेदार अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस को अभी से हंसने पर मजबूर कर दिया है।
‘गोलमाल 5’ कब होगी रिलीज?
‘गोलमाल 5’ की रिलीज की बात करें तो, फिलहाल इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अभी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। खबरों की मानें तो फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर
इसके अलावा अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है, उन्हें अपने सुपरस्टार को देखने के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षय की लेटेस्ट अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.