टीवी की दुनिया जितनी चमक-दमक होती है, उसके पीछे उतनी ही मेहनत और तनाव भी छिपी होती है. ‘सास बिना ससुराल’ से खुद की पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा ने हाल ही में अपनी शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया था, जब पति रोहित नाग के साथ उनकी शादी टूटने वाली थी. साथ ही उन्होंने रियलिटी शो नच बलिए 7 को लेकर भी कई बातें बताई.
छोटी-छोटी बातों पर होती थी लड़ाई
ऐश्वर्या ने बताया कि नच बलिए 7 के दौरान दोनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था. जहां वह हर परफॉर्मेंस के लिए घंटों रिहर्सल करती थी, वहीं रोहित रिलैक्स बैठे रहते थे. ऐश्वर्या को लगता था कि वह ज्यादा मेहनत कर रही हैं, लेकिन तारीफ रोहित को मिल रही है. यही बात उनके बीच परेशानी बनती गई. उन्होंने हंसते हुए आगे कहा कि उन्हें डर लगने लगा था कहीं उन दोनों के बीच तलाक न हो जाए. डांस प्रैक्टिस के समय दोनों के बीच बहुत लड़ाई होने लगी थी, उसके बावजूद स्टेज पर दोनों अच्छा परफॉर्म करते थे. हालांकि दोनों इस शो में जीत नहीं पाए.
17 सालों बाद भी बरकरार है प्यार
शो से बाहर आने के बाद ऐश्वर्या को बहुत अच्छा लगने लगा था, क्योंकि उन दोनों के बीच हो रही बहस उनके रिश्ते पर असर डाल रही थी. उन्होंने यह भी माना कि रिश्तों के बीच झगड़े होना आम बात है. जरूरी ये है कि दोनों एक-दूसरे को समझे और समय रहते ठीक कर लें. बता दें, 5 दिसंबर 2014 को ऐश्वर्या और रोहित शादी के बंधन में बंधे थे. लंबे समय के दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था. आज 17 सालों बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और उस मुश्किल घड़ी को एक सीख समझते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.