राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की घटना की पुष्टि उनके को-स्टार भास्कर बनर्जी ने की है। उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल उनके साथ नहीं गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ था। ईस्ट मिदनापुर जिला पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है। फिलहाल एक्टर की मौत की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला डूबने से मौत का लग रहा है, हालांकि इस मामले में अभी भी जांच चल रही है, पूरी जानकारी और अच्छे से छानबीन होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
राहुल अरुणोदय बनर्जी के बारे में बात करें तो वह बंगाली सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे। उन्हें खास पहचान ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ से मिली थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया था और अपनी अलग पहचान बनाई थी। बता दें कि राहुल ने एक्ट्रेस प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ के दौरान ही हुई थी और उनका एक बेटा भी है। हालांकि साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बेटे की परवरिश के लिए 2023 में उन्होंने फिर से साथ आने का फैसला किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.