Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रकाश राज को गहरा सदमा लगा है। उनकी मां सुवर्णलता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उम्र की वजह से वह हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। इसी वजह से रविवार की सुबह उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर फैल गई है। परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया जाएगा।
प्रकाश राज अपनी मां सुवर्णलता के काफी करीब थे और अक्सर उनकी लाइफ के स्ट्रगल के अनुभव शेयर करते रहते थे। कुछ समय पहले उन्हें ब्रेन सिस्ट की समस्या हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी करवाई गई थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद उनकी याददाश्त पर असर पड़ा और धीरे-धीरे वह अपने करीबी लोगों को पहचानने में भी कमजोर होने लगी थीं।
संघर्षों से भरी रही एक्टर के मां की जिंदगी
प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का जन्म कर्नाटक में हुआ था। उनका जीवन स्ट्रगल भरा रहा। उन्होंने बचपन में ही कई कठिन पर परिस्थितियों का सामना किया और अपने दम पर आगे बढ़ीं। पहले उन्होंने बतौर नर्स के रूप में काम शुरू किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जो इलाज के लिए अस्पताल आया था। यह मुलाकात धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों ने शादी कर परिवार बसाया। सुवर्णलता ने अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण किया, जिनमें प्रकाश राज सबसे बड़े हैं।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किया गया है। उन्होंने अभिनेता प्रकाश राज की माता, श्रीमती सुवर्णलता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें सुवर्णलता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ और वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। साथ ही, उन्होंने इस कठिन समय में प्रकाश राज और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट की है।
काम की बात करें तो प्रकाश राज हाल ही में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ में नजर आए थे। इसके अलावा ‘सीता पयनम’ में भी उनकी एक्टिंग को जमकर तारीफ मिली थीं। आने वाले समय में वह एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू भी दिखाई देंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.