इस टैबलेट में क्वालकॉम 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले जेनरेशन के मुकाबले बेहतर स्पीड और ग्राफिक्स देता है. कंपनी के मुताबिक इसमें CPU परफॉर्मेंस 30% से ज्यादा और GPU परफॉर्मेंस 50% तक बेहतर है.
शाओमी HyperOS 3 पर चलने वाला ये टैबलेट स्मूद इंटरफेस और बेहतर मल्टीटास्किंग का एक्सपीरिएंस देता है. यूजर्स इसमें स्प्लिट-स्क्रीन फीचर का इस्तेमाल कर एक साथ कई ऐप्स चला सकते हैं.
शाओमी Pad 8 की एक खास बात इसका वर्कस्टेशन मोड है, जो इसे लैपटॉप जैसा एक्सपीरिएंस देता है. इसमें PC जैसी ब्राउजर सुविधाएं जैसे राइट-क्लिक सपोर्ट और बेहतर टूलबार मिलते हैं.
बैटरी की बात करें तो इसमें 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी बॉक्स में 67W चार्जर भी दे रही है.
यह टैबलेट LPDDR5T RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और स्मूद काम करते हैं. इसके साथ शाओमी Focus Pen Pro और कीबोर्ड जैसे एक्सेसरीज भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यह पढ़ाई और ऑफिस काम के लिए और उपयोगी बन जाता है.
कीमत की बात करें तो शाओमी Pad 8 की शुरुआती कीमत ₹33,999 है. लॉन्च ऑफर के तहत SBI कार्ड पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है.
Xiaomi Pad 8 के सभी वेरिएंट की कीमत
- ₹33,999 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए
- ₹36,999 2GB + 256GB वेरिएंट के लिए
- ₹38,999 12GB + 256GB नैनो टेक्सचर वेरिएंट के लिए.
यह टैबलेट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो एक पावरफुल और मल्टीटास्किंग डिवाइस चाहते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.