क्यों बढ़ सकती हैं रियलमी फोन की कीमतें? लीक हुए पार्टनर नोटिस के मुताबिक, मेमोरी चिप्स, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत बढ़ने के कारण कंपनी को कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती हैं. यह नोटिस रियलमी के रिटेल पार्टनर्स के लिए बताया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर आगामी प्राइस हाइक का जिक्र है.
रियलमी 15 5G की संभावित नई कीमतें
अगर लीक सही साबित होता है, तो रियलमी 15 5G के दाम इस तरह बढ़ सकते हैं:
- 8GB + 128GB: ₹25,999 >₹28,999
- 8GB + 256GB: ₹27,999 > ₹30,999
- 12GB + 256GB: ₹29,999 > ₹32,999
रियलमी 16 Pro 5G की संभावित कीमतें
रियलमी 16 Pro 5G लाइनअप में भी ₹3,000 तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है:
- 8GB + 128GB: ₹31,999 > ₹34,999
- 8GB + 256GB: ₹33,999 > ₹36,999
- 12GB + 256GB: ₹36,999 > ₹39,999
रियलमी 16 Pro+ 5G पर सबसे बड़ा असर
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रियलमी 16 Pro+ 5G में देखी जा सकती है, जहां कीमतें ₹4,000 तक बढ़ सकती हैं:
- 8GB + 128GB: ₹39,999> ₹43,999
- 8GB + 256GB: ₹41,999> ₹45,999
- 12GB + 256GB: ₹44,999 > ₹48,999.
रियलमी की सफाई
हाल ही में रियलमी की भारत टीम में स्टाफ कटौती की खबरें भी आई थीं. हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह रूटीन ऑर्गनाइजेशनल ऑप्टिमाइजेशन का हिस्सा है और इससे भारत में उसके प्रोडक्ट्स, रिटेल नेटवर्क या सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
फिलहाल, रियलमी ने कीमत बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए जब तक ऑफिशियल बयान नहीं आता तब तक यूज़र्स को अभी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.