हाल ही में पोको C81 Pro को थाईलैंड की NBTC (National Broadcasting and Telecommunications Commission) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर 25128PC17G और सर्टिफिकेशन नंबर B38077-26 सामने आया है.
NBTC लिस्टिंग के मुताबिक यह डिवाइस GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा, यानी इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी. इससे साफ है कि यह एक 4G स्मार्टफोन हो सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको C81 Pro संभवतः Redmi A7 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. रेडमी A7 Pro भी हाल ही में अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था. मॉडल नंबर में समानता को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आ सकते हैं.
कैसे हो सकते हैं फीचर्स?
लीक रिपोर्ट के मुताबिक पोको C81 Pro में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. ये फोन HyperOS 3 बेस्ड एंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर चल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलने की संभावना है.
तुलना करें तो पोको C85 5G में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB RAM, 50MP ड्यूल कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि पोको C81 Pro भी बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं किया गया है, लेकिन NBTC लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि फोन जल्द बाजार में आ सकता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.