Nothing ने 5 मार्च को लॉन्च इवेंट की घोषणा की है. कंपनी Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro के साथ नया Nothing Headphone (a) पेश कर सकती है. जानें संभावित स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और लॉन्च डिटेल…
फोटो: Nothing Phone 3a.
ऐपल के इनवाइट पर मजेदार अंदाज- नथिंग ने अपने इवेंट का ऐलान एक मजेदार और क्रिएटिव तरीके से किया. ऐपल के मिनिमलिस्ट इनवाइट डिजाइन पर पंक-रॉक स्टाइल ग्रैफिटी ओवरले के साथ Nothing का नाम और 5 मार्च की तारीख जोड़ दी गई. यह ब्रांड की बोल्ड और अलग पहचान को दर्शाता है.
क्या हो सकता है लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को पेश कर सकती है. दोनों स्मार्टफोन में UFS 3.1 स्टोरेज और पहले से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है.
नथिंग फोन 4a Pro हाल ही में गीकबेंच पर भी देखा गया था, जहां इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट होने का हिंट मिला. लीक के अनुसार, यह फोन 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है. स्टैंडर्ड मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर में, जबकि Pro वेरिएंट Black और Silver कलर ऑप्शन में आ सकता है.
नए हेडफोन की भी तैयारी
स्मार्टफोन्स के अलावा, कंपनी नथिंग हेडफोन (a) नाम से नए ओवर-ईयर हेडफोन भी लॉन्च कर सकती है. ये कदम 2026 में ऑडियो कैटेगरी में विस्तार की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
लॉन्च इवेंट में अब कुछ ही हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में और भी डिटेल सामने आने की उम्मीद है. टेक इंडस्ट्री की नजरें अब 5 मार्च के इस इवेंट पर टिकी हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.