Last Updated:
Abhishek Sharma gets advices: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा बेहद निराश थे. हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने उनको कीमती सलाह दी. उन्हें कहा कि वह अपने फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स हटा दें, जिससे फैंस की टिप्पणियों से ध्यान न भटके.
‘फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा अभी’…अभिषेक को कोच गंभीर और कप्तान सूर्या ने दी थी सलाह
अभिषेक अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ शून्य पर आउट हुए. लगातार तीन बार बिना खाता खोले आउट होने से भारतीय ओपनर निराश हो गए. भावनात्मक रूप से टूटने की कगार पर पहुंच गए, लेकिन ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों ने उनका हौसला बढ़ाया. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि तीसरी बार शून्य पर आउट होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने क्या सलाह दी. उन्हें कहा कि वह अपने फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स हटा दें, जिससे फैंस की टिप्पणियों से ध्यान न भटके.
“धीरे-धीरे आप इसकी आदत डाल लेते हैं. लेकिन जब आलोचना होती है तो बुरा लगता है. भारत में यह होना ही है, क्योंकि लोग आपसे बहुत उम्मीदें रखते हैं. जब मैंने तीन बार शून्य बनाया, तो सूर्या, जीजी सर और हार्दिक पंड्या मेरे पास आए और बोले, ‘फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा अभी के अभी’.”
उन्होंने आगे कहा, “तीसरी बार शून्य पर आउट होने के बाद मैंने सबसे पहले यही किया. इससे मुझे थोड़ी मदद मिली. मुझे लोगों से बहुत सारी सलाह और कमेंट्स मिल रहे थे. यही एक क्रिकेटर की जिंदगी है. आपको सुनना पड़ता है और आलोचना झेलनी पड़ती है. आप बस सुन सकते हैं और नजरअंदाज कर सकते हैं, क्योंकि लोग आपसे बहुत उम्मीदें रखते हैं. कभी आप उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, कभी नहीं. मुझे इसकी उम्मीद थी,”
अभिषेक ने अगले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले रन बनाए और जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ उनके कम स्कोर चिंता का कारण बने रहे. अभिषेक का शानदार प्रदर्शन सही समय पर आया. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 21 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए. संजू सैमसन के साथ 98 रन की ओपनिंग साझेदारी ने भारत की बड़ी जीत की नींव रखी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.