- कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी।
राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
27 फरवरी को जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में भी वे गिग वर्कर्स और स्कूल की फीस जैसे उठा रहे थे।
जिंदगी दांव पर लगाकर डिलीवरी कर रहे गिग वर्कर्स

राघव चड्ढा ने संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान गिग वर्कर के लिए संसद में मुद्दा उठाया था
राघव चड्ढा ने संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान गिग वर्कर के लिए संसद में मुद्दा उठाया था
राघव चड्डा ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि क्विक कॉमर्स और इंस्टैंट कॉमर्स ने हमारी जिंदगी बदल दी है। लेकिन इस सुपर फास्ट डिलीवरी के पीछे एक साइलेंट वर्कफोर्स है, जो हर मौसम में काम करती है। वे लोग जिंदगी दांव पर लगाकर ऑर्डर पहुंचाते हैं।
उन्होंने कहा था कि इस साइलेंट वर्कफोर्स की छाती पर चढ़कर तमाम बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन हासिल कर चुकी हैं। यूनिकॉर्न बन चुकी हैं। लेकिन ये वर्कर्स आज भी दिहाड़ी मजदूर बने हुए हैं।
————————————–
ये खबर भी पढें…
पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय,VIDEO:ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान

पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बने। वह खुद सामान लेकर लोगों के घर पहुंचे पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
