- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (8 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
8 अप्रैल, बुधवार को कई राशियों के लिए पैसा, करियर, प्रमोशन, सफलता और ठोस फैसलों से जुड़े मजबूत संकेत बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों को टारगेट पूरा करने, प्रमोशन और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कर्क राशि वालों को धन लाभ या करियर में बड़ा ऑफर मिल सकता है।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि वालों को धन लाभ, प्रमोशन और सफलता मिल सकती है। धनु राशि वालों को रुके हुए प्रमोशन के काम में तेजी आएगी। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं कुछ राशियों को धैर्य, स्पष्टता और सही चुनाव के साथ आगे बढ़ना होगा।
मेष – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आपने अतीत में जो कड़ी मेहनत की थी, उसके सकारात्मक नतीजे अब साफ दिखाई देने लगेंगे। यह समय जल्दबाजी करने का नहीं, बल्कि अपनी प्रगति को ध्यान से परखने का है। आप खुद को बहुत व्यावहारिक और भविष्य को लेकर आश्वस्त महसूस करेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं की समीक्षा करें और देखें कि कहां सुधार की जरूरत है। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर – किसी बड़े प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण बिजनेस डील के मुनाफे का लंबा इंतजार अब खत्म होने के करीब है। ऑफिस में अपनी पिछली कार्यशैली का बारीकी से आकलन करें। पुराने आर्थिक निवेश अब लाभ देने लगेंगे। धैर्य रखें, आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। स्थिरता और तरक्की के अच्छे योग हैं। लव – पार्टनर के साथ मिलकर आप भविष्य के लक्ष्यों पर गंभीर चर्चा करेंगे। सिंगल जातक पुराने रिश्तों या अपनी पसंद पर दोबारा विचार कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा न करें, हालात को समय दें। संवाद में धैर्य और स्पष्टता रखने से रिश्तों में नई गहराई आएगी। हेल्थ – पैरों या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए ज्यादा चलने से बचें। नियमित चेकअप कराएं और सकारात्मक बने रहें। स्लीप पैटर्न सुधारें, पर्याप्त पानी पिएं और प्रकृति के करीब समय बिताएं। लकी कलर: कैरेमल, लकी नंबर: 7
वृष – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी अप्रत्याशित सूचना या घटना से मन आहत हो सकता है। यह समय पुरानी कड़वाहट को बाहर निकालने और दिल के घावों को भरने का है। अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें ईमानदारी से स्वीकार करना ही सही रास्ता देगा। आज का दुख आगे आने वाले बेहतर समय की जमीन तैयार कर सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की असफलता या उम्मीद टूटने से निराशा हो सकती है। ऑफिस की नकारात्मक राजनीति मानसिक तनाव दे सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रोफेशनल लाइफ में पूरी तरह व्यवहारिक रहें। संयम रखें और अपनी कार्यक्षमता पर संदेह न करें। लव – प्रेम संबंधों में अलगाव, पुराने धोखे या भावनात्मक दूरी का अहसास हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप भी दरार बढ़ा सकता है। सिंगल जातकों को अतीत की कड़वी यादें परेशान करेंगी। वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी तनाव बढ़ा सकती है। पारदर्शिता लाएं और ईगो छोड़ें। हेल्थ – डाइट में हल्का और सात्विक भोजन लें। मेडिटेशन और प्राणायाम से मन को शांत रखें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर खुद को रचनात्मक कामों में व्यस्त रखें। पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर: पेल, लकी नंबर: 9
मिथुन – द चैरियट आज का दिन दृढ़ संकल्प, बड़ी जीत और तेज रफ्तार से आगे बढ़ने का है। किसी भी बाधा को पार करने के लिए आपकी इच्छाशक्ति और एकाग्रता बहुत मजबूत रहेगी। यह समय विरोधी परिस्थितियों को संतुलित करके अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने का है। आपकी मेहनत और सही दिशा आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपके पक्ष में है।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपके सभी टारगेट समय से पहले पूरे हो सकते हैं। आपकी सटीक निर्णय क्षमता सहकर्मियों को प्रभावित करेगी। बिजनेस यात्राएं लाभदायक रहेंगी। किसी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। प्रतिद्वंद्विता को सही दिशा देकर आप अलग पहचान बनाएंगे। पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के प्रबल योग हैं। लव – प्रेम संबंधों में नई गति, उत्साह और खिंचाव रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या यात्रा की योजना बन सकती है। साथी को अपने भविष्य की सोच में शामिल करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। प्रेम में समर्पण और स्पष्टता सुख देगी। पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें। हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, इसलिए स्ट्रेचिंग जरूर करें। डाइट में प्रोटीन और ताजे फल शामिल करें। मानसिक स्पष्टता के लिए शांति बनाए रखें और गहरी नींद लें। लकी कलर: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 8
कर्क – द फूल आज का दिन नई शुरुआत, बेफिक्री और अनजाने रास्तों पर निडर होकर चलने का है। आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। किसी बड़े जोखिम को उठाने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार महसूस करेंगे। यह समय पुरानी मान्यताओं को छोड़कर शून्य से नई शुरुआत करने का है। नए अनुभवों का खुले दिल से स्वागत करें।
करियर – लीक से हटकर सोचने वाले आपके आइडियाज की सराहना होगी। नई जिम्मेदारियां स्वीकार करने में हिचकिचाएं नहीं। प्रोफेशनल लाइफ में लंबी छलांग लगाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षमता बढ़ेगी और नए कौशल सीखने पर ध्यान जाएगा। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें, रिस्क लेने से नए रास्ते खुलेंगे। लव – प्रेम संबंधों में नई ताजगी और रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ अचानक घूमने जाने का मन बन सकता है। पुरानी कड़वाहट छोड़कर वर्तमान का आनंद लें। वैवाहिक जीवन में हंसी-मजाक और नयापन बना रहेगा। भरोसा और बेफिक्री रिश्ते को मजबूत करेंगे। हेल्थ – सैर करना फायदेमंद रहेगा। हल्का, सुपाच्य भोजन और ताजे फल लें। तनावमुक्त रहने के लिए संगीत या नृत्य का सहारा लें। योग और प्राणायाम से आंतरिक स्फूर्ति बढ़ेगी। लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 4
सिंह – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन जश्न, सामाजिक मेलजोल और सामूहिक सफलता का है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और पुराने मित्रों या प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा। सकारात्मक सामाजिक संबंध आपकी मानसिक ऊर्जा बढ़ाएंगे। जीवन के सुंदर पलों का पूरा आनंद लें। आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और खुशियां बांटने का मौका मिलेगा।
करियर – टीम प्रोजेक्ट में आपके सहयोग की खूब सराहना होगी। सफलताओं को साझा करना आपके पेशेवर प्रभाव को बढ़ाएगा। सामूहिक प्रयासों से कठिन लक्ष्य भी पूरे होंगे। करियर में नई ऊंचाई छूने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। आपकी कार्यकुशलता और टीम स्पिरिट आपको दूसरों के लिए प्रेरणा बना सकती है। लव – प्रेम संबंधों में आनंद, हंसी-मजाक और नयापन रहेगा। पार्टनर के साथ किसी सोशल पार्टी या गेट-टुगेदर में जाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल और खुशी बनी रहेगी। साथ बिताए यादगार पल रिश्ते को मजबूत करेंगे। अपनी भावनाओं को सहजता और खुशी के साथ व्यक्त करें। हेल्थ – हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी और जूस लें। ग्रुप स्पोर्ट्स या हल्की एक्सरसाइज स्फूर्ति बढ़ाएगी। पर्याप्त नींद लें और उत्सव व आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। लकी कलर: लैवेंडर, लकी नंबर: 2
कन्या – सेवन ऑफ कप्स आज का दिन सपनों, विकल्पों और उलझन का हो सकता है। आपके सामने एक साथ कई रास्ते खुलेंगे और सही चुनाव करना चुनौतीपूर्ण लगेगा। भविष्य को लेकर कई रंगीन ख्याल आएंगे, लेकिन वास्तविकता से दूर जाना ठीक नहीं होगा। अपनी प्राथमिकताओं को साफ रखें और ठोस संभावनाओं पर ध्यान दें। किसी भी निर्णय से पहले तथ्यों की जांच करना जरूरी है।
करियर – विकल्पों की अधिकता कंफ्यूजन बढ़ा सकती है। दिशा चुनना मुश्किल लग सकता है। बिना सोचे-समझे किसी कमिटमेंट से बचें। मुख्य लक्ष्य पर फोकस रखें। पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें और प्राथमिकताओं की सूची बनाएं। स्पष्ट विजन ही बड़ी सफलता दिलाएगा। लव – प्रेम संबंधों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर से अवास्तविक उम्मीदें रखने से तनाव बढ़ सकता है। सिंगल जातकों के पास कई प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन सही चुनाव कठिन रहेगा। सिर्फ बाहरी आकर्षण से प्रभावित न हों, गहराई से सोचें। हेल्थ – डिजिटल स्क्रीन का उपयोग कम करें। स्लीप साइकिल अनुशासित रखें। योग और मेडिटेशन से विचारों का बिखराव कम होगा। संतुलित डाइट अपनाएं और प्रकृति के बीच समय बिताएं। लकी कलर: नियॉन ग्रीन, लकी नंबर: 5
तुला – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन व्यक्तिगत सुख, आत्मनिर्भरता और मेहनत के मीठे फल का है। आप खुद को शालीन, स्वतंत्र और आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आपके चारों ओर प्रचुरता, ऐश्वर्य और शांति का वातावरण रहेगा। समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा एक सफल व्यक्ति के रूप में बढ़ेगी। आज आप अपनी उपलब्धियों का आनंद ले पाएंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में प्रचुर सफलता और वित्तीय स्थिरता मिलेगी। बड़े प्रॉफिट का आनंद ले सकते हैं। ऑफिस में आपकी पहचान हाई-क्वालिटी प्रोफेशनल के रूप में मजबूत होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से धन लाभ होगा। सफलताओं का श्रेय आपको मिलेगा और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर आप कठिन लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे। लव – पार्टनर के साथ लग्जरी ट्रिप या शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। सिंगल जातक आत्मनिर्भरता और सेल्फ-लव का सुख महसूस करेंगे। रिश्तों में मैच्योरिटी और सामंजस्य बना रहेगा। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद में संतुष्ट रहना आपको और आकर्षक बनाएगा। आपसी सम्मान से रिश्ते में नई गहराई आएगी। हेल्थ – ब्यूटी रूटीन और स्किन केयर पर ध्यान दें। अच्छी नींद त्वचा में प्राकृतिक चमक लाएगी। डाइट में ऑर्गेनिक और हाई-प्रोटीन चीजें शामिल करें। नियमित योग और प्रकृति का साथ स्फूर्ति बढ़ाएगा। लकी कलर: व्हाइट, लकी नंबर: 1
वृश्चिक – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थिरता, वित्तीय सुरक्षा और संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने का है। आप अपने बैंक बैलेंस और संपत्ति को लेकर काफी सजग रहेंगे। हालांकि बहुत ज्यादा जिद्दी, संकीर्ण या कंजूस होने से बचना चाहिए। अपनी सफलता को जकड़कर रखने की बजाय उसमें संतुलन बनाना सीखें। यह समय नींव मजबूत करने और फालतू खर्च रोकने का है।
करियर – जॉब सिक्योरिटी पर विशेष जोर रहेगा। अनावश्यक रिस्क टाल दें। प्रोफेशनल स्थिति स्थिर और प्रभावशाली रहेगी। अपने आइडियाज साझा करते समय सावधानी रखें। अनुशासन और समयबद्धता आपको आगे रखेगी। संसाधनों का अच्छा प्रबंधन आपके करियर में पकड़ मजबूत करेगा। लव – पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने से मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों में पर्सनल स्पेस देना जरूरी है। जिद्दी या शक वाला स्वभाव तनाव बढ़ा सकता है। भावनाओं को संतुलित ढंग से साझा करें। साथी को सुरक्षा का एहसास कराना रिश्ता मजबूत करेगा। बहुत ज्यादा डिमांडिंग बनने से बचें। हेल्थ – फाइबर युक्त भोजन लें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतुलित रूटीन अपनाएं। कमर में दर्द हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जिम या भारी वर्कआउट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लकी कलर: ब्राउन, लकी नंबर: 8
धनु – एइट ऑफ वांड्स आज का दिन तेज गति, त्वरित बदलाव और शुभ समाचारों का है। आपके रुके हुए कामों में अचानक तेजी आएगी। संचार माध्यमों से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपनी एकाग्रता बनाए रखें और मौके को पकड़ने के लिए तैयार रहें। जीवन में नई गतिशीलता और उत्साह का संचार होगा। लक्ष्य अब पहले से ज्यादा करीब महसूस होंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट और असाइनमेंट बहुत तेजी से पूरे होंगे। प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में आपकी फुर्ती काम आएगी। अटका हुआ प्रमोशन या किसी प्रगति की सूचना मिल सकती है। समयबद्धता और कार्यकुशलता पर भरोसा रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी छलांग लग सकती है। लव – प्रेम संबंधों में उत्साह, नयापन और अच्छा संवाद बना रहेगा। सिंगल जातकों को मैसेज के जरिए दिलचस्प प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों की नीरसता खत्म होगी और तालमेल बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में समझ और खुशियां तेजी से बढ़ेंगी। प्रेम में विश्वास और रोमांस की नई लहर महसूस होगी। हेल्थ – नई स्फूर्ति बनी रहेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। कार्डियो एक्सरसाइज से स्टेमिना बढ़ाएं। पर्याप्त नींद लें ताकि शरीर को पूरा आराम मिले। अनहेल्दी भोजन से दूरी बनाकर रखें। लकी कलर: बैज, लकी नंबर: 7
मकर – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सुख-सुविधा, प्रचुरता और संतुलित जीवन का है। आप खुद को बहुत व्यावहारिक, दयालु और संपन्न महसूस करेंगे। घर और बाहर के बीच बेहतरीन संतुलन बना पाएंगे। संसाधनों का कुशल प्रबंधन आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। मन में शांति और भविष्य को लेकर भरोसा बना रहेगा। यह समय अपनी उपलब्धियों का आनंद लेने और अपनों का ख्याल रखने का है।
करियर – ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। वित्तीय प्रबंधन से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी कार्यशैली में परिपक्वता और कोमलता दोनों दिखाई देंगी। अपनी विशेषज्ञता का पूरा फायदा उठाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अनुबंध के योग बनेंगे। लव – सिंगल जातकों को कोई सुलझा हुआ और संपन्न व्यक्ति मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सामंजस्य देखने को मिलेगा। साथी की जरूरतों का ध्यान रखना रिश्ते को नई गहराई देगा। रिश्तों में दिखावे की बजाय मजबूत आधार को महत्व देंगे। प्रेम और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। हेल्थ – प्राकृतिक उपायों का सहारा लें। सात्विक और घर का बना भोजन पाचन तंत्र को ठीक रखेगा। योग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। पर्याप्त पानी पिएं और प्रकृति के करीब समय बिताएं। लकी कलर: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 6
कुंभ – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मानसिक स्पष्टता, बौद्धिक स्वतंत्रता और निष्पक्ष निर्णय का है। आपके विचार बहुत तेज और तर्कपूर्ण रहेंगे। आप भावनाओं की बजाय सिर्फ तथ्यों और सच्चाई पर भरोसा करेंगे। किसी भी भ्रम या झूठ को तुरंत पहचान लेंगे। यह समय अपनी सीमाएं साफ करने और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का है। आपकी स्पष्टवादिता और न्यायप्रियता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी प्रोफेशनल और सीधी कार्यशैली की सराहना होगी। किसी भी महत्वपूर्ण फाइल या प्रोजेक्ट की समीक्षा करते समय आपकी पैनी नजर बहुत काम आएगी। आप अपनी बात को प्रभावशाली और तार्किक ढंग से रख पाएंगे। कानून, संपादन या लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय खास अच्छा है। आपकी कार्यक्षमता दूसरों के लिए मिसाल बनेगी। लव – प्रेम संबंधों में आज ईमानदारी और स्पष्ट संवाद को सबसे ज्यादा महत्व देंगे। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मीठी बातों की बजाय सच और पारदर्शिता को महत्व दें। सिंगल जातक किसी बौद्धिक रूप से मजबूत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अपनी व्यक्तिगत आजादी और सम्मान का खयाल रखेंगे। हेल्थ – मानसिक स्वास्थ्य के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास फायदेमंद रहेगा। सिरदर्द या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और ताजी हवा में गहरी सांस लें। लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 4
मीन – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन अपार सफलता, सम्मान और विजय का है। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब सबके सामने दिखाई देगा। समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके काम की खुलकर सराहना करेंगे। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। लंबे समय से चल रहा संघर्ष अब अच्छे नतीजों के साथ खत्म हो सकता है। हर छोटे-बड़े काम में जीत की संभावना मजबूत है।
करियर – पदोन्नति और विशेष सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यकुशलता की जमकर सराहना करेंगे। किसी कठिन प्रतियोगिता में शानदार जीत मिल सकती है। पुराने अटके प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आकर्षक अवसर मिल सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा और टीम का सहयोग मिलेगा। लव – प्रेम संबंधों में मधुरता और गहराई बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ मिलकर आप सार्वजनिक सम्मान भी पा सकते हैं। आपका रिश्ता समाज में मिसाल की तरह देखा जा सकता है। सिंगल जातकों को जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। पुराने वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और आप साथ मिलकर अच्छा भविष्य सोचेंगे। हेल्थ – स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। पर्याप्त नींद और आराम फायदेमंद रहेंगे। सात्विक भोजन से पाचन तंत्र मजबूत होगा। फिट रहने के लिए योग और प्राणायाम जारी रखें। लंबी सैर से मन शांत रहेगा। लकी कलर: गोल्डन येलो, लकी नंबर: 3
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
