- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (24 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
24 मार्च, मंगलवार तुला राशि वालों की करियर, धन और जिम्मेदारी के मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है। मीन राशि के लोगों को नए मौके, नई जिम्मेदारी और कामकाज के विस्तार से फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को मेहनत, कौशल और लगातार किए जा रहे काम का अच्छा नतीजा मिलने के संकेत हैं। मेष राशि वाले लोग सही फैसलों के दम पर आगे बढ़़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को नए अवसर, नई भूमिका या करियर से जुड़ा बड़ा विकल्प मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन सूचनाओं के तेज प्रवाह, मानसिक सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को सक्रिय करेगा। आप अपनी राय साफ तरीके से रख पाएंगे। घर का वातावरण जिज्ञासा, चर्चा और नए विचारों से भरा रहेगा। गृहिणियां कामों को कुशलता से पूरा करते हुए आगे की योजना भी तैयार करेंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रहेगी और अनावश्यक खर्चों को टालने की कोशिश सफल रहेगी। किसी रिश्तेदार से मिली सूचना आपकी सोच को नया नजरिया दे सकती है।
करियर – डाटा वेरिफिकेशन, रिपोर्ट एडिटिंग या ऑडिट जैसे कामों में आपकी सटीकता उभरकर सामने आएगी। एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोग किसी नई पद्धति को लागू कर सकते हैं। रिसर्च से जुडे लोगों को नई जानकारी दिशा देगी। कॉर्पोरेट सेक्टर में त्वरित फैसला लेने की जरूरत रहेगी। कामकाज में सतर्कता आपको बढ़त देगी। लव – साथी तुरंत प्रतिक्रिया की अपेक्षा कर सकते हैं, जिससे संवाद सक्रिय रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से बातचीत का मौका मिलेगा, जो बौद्धिक स्तर पर आकर्षण पैदा करेगा। पुराने संदेशों या अधूरी बातों का आज साफ जवाब मिल सकता है। रिश्तों में स्पष्टता बढेगी। हेल्थ – अधिक स्क्रीन टाइम के कारण आंखों में जलन, सूखापन या भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए नियमित ब्रेक लें। पानी पीना, आंखों को ठंडा सेक देना और हल्की स्ट्रेचिंग राहत देगी। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
वृष – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन तेज बदलाव, त्वरित फैसलों और अनपेक्षित परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने का है। कोई मुद्दा अचानक सक्रिय हो सकता है, जिस पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी पड सकती है, लेकिन आपका मन अपनी गति से फैसला लेना चाहेगा। गृहिणियां कई काम तेजी और कुशलता से पूरा करेंगी। घर में हल्की भागदौड़, उत्सुकता और दबाव का मिश्रण रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बनी रहेगी, फिर भी छोटे जोखिम लेने का विचार उभर सकता है। किसी रिश्तेदार की अचानक सूचना माहौल बदल सकती है।
करियर – मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम करने वालों को ब्रेकिंग अपडेट पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी होगी। स्पोर्ट्स या फिटनेस इंडस्ट्री से जुडे लोग प्रदर्शन से आगे बढेंगे। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करने वालों को अचानक बढी गतिविधियों को संभालना पडेगा। प्रतिस्पर्धा तेज रहेगी, लेकिन आपकी फुर्ती और फोकस आपको बढ़त दिलाएंगे। लव – सच्चाई सामने आएगी। साथी तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। पुराने रिश्तों में कोई अधूरा मुद्दा फिर उभर सकता है। विवाहित लोगों को शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। मित्रता में हल्का विवाद संभव है, जो समझदारी से जल्दी शांत हो जाएगा। हेल्थ – घबराहट या बेचैनी का अनुभव हो सकता है, खासकर अधिक भागदौड़ के कारण। अधिक चलने या खडे रहने से पैरों की मांसपेशियों में दर्द उभर सकता है। कैफीन कम रखें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3
मिथुन – द लवर्स आज का दिन विकल्पों, संतुलन और आपसी समझ को मजबूत करने वाला रहेगा। लोग एक-दूसरे की राय को ध्यान से सुनेंगे और सामूहिक फैसले की ओर बढ़ेंगे। गृहिणियां नए बदलावों को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। घर का वातावरण हल्की बातचीत, मीठी यादों और छोटे-छोटे फैसलों से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में लोग किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह को प्राथमिकता देंगे। अपनापन बना रहेगा, लेकिन कुछ फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
करियर – कार्यस्थल पर सहयोग और तालमेल से अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिटेल और कस्टमर सर्विस से जुड़े लोगों को क्लाइंट के साथ बेहतर समझ बनानी होगी। एजुकेशन सेक्टर में दो विकल्पों में से सही फैसला लेना जरूरी होगा। फाइनेंस से जुड़े लोग किसी संयुक्त योजना पर काम करेंगे। सही साझेदारी और सही राय आपको फायदा देगी। लव – साथी के साथ जरूरी बातचीत शांत और सकारात्मक तरीके से पूरी होगी। दोस्ती में किसी खास व्यक्ति के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा लोग पुराने पलों को याद करके भावनात्मक रूप से करीब आएंगे। दिन रोमांस, भरोसे और सच्चाई के संतुलन को मजबूत करेगा। हेल्थ – कुछ लोगों को शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव या हल्का चक्कर महसूस हो सकता है। हल्की वॉक और शांत संगीत मन को स्थिर करेंगे। समय पर आराम और नियमित दिनचर्या अपनाने से शरीर बेहतर महसूस करेगा। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
कर्क – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन हल्की टकराव वाली ऊर्जा लेकर आएगा। घर में किसी साधारण बात पर तीखी चर्चा हो सकती है। लोग अपनी बात साबित करने की कोशिश करेंगे, जिससे कुछ समय के लिए माहौल असहज रह सकता है। गृहिणियों को काम का दबाव अचानक बढ़ता महसूस होगा। परिवार में शब्दों का चयन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में पुरानी देनदारी याद आ सकती है। किसी रिश्तेदार की टिप्पणी मन को चुभ सकती है।
करियर – काम की जगह पर विचारों का टकराव बढ़़ सकता है। मीडिया और कंटेंट क्षेत्र में एडिटिंग को लेकर मतभेद हो सकते हैं। डिजाइन फील्ड में क्लाइंट की अपेक्षा और आपकी सोच अलग हो सकती है। रिसर्च से जुडे लोगों को अपने निष्कर्ष साबित करने में मेहनत करनी पडेगी। धैर्य से काम लेना जरूरी रहेगा। लव – रिश्तों में आज शब्दों की तीक्ष्णता बढ़़़ सकती है। साथी पुरानी बातों को फिर उठा सकते हैं। छोटी बात भी बडा रूप ले सकती है। अविवाहित लोगों को किसी के व्यवहार से दूरी महसूस होगी। दोस्ती में भी गलतफहमी बढ़़ सकती है। शादीशुदा लोगों को बहस से बचना चाहिए। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढाव संभव है। सिर भारी लग सकता है या आंखों में थकान महसूस हो सकती है। गुस्सा और चिडचिडापन शरीर को और थका सकता है। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5
सिंह – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आज आपका मन विश्लेषण और स्पष्ट सोच की ओर झुका रहेगा। पुराने विचारों को नए नजरिए से समझने की कोशिश होगी। परिवार में बडों से व्यवहारिक और सटीक सलाह मिलेगी, जिससे उलझी बातें आसान लगेंगी। आप शांत रहकर सबकी बातें सुनेंगे। किसी रिश्तेदार या मित्र के कारण छोटी यात्रा या हलचल संभव है। आर्थिक मामलों में आपकी स्पष्ट सोच गलतियों से बचाएगी।
करियर – कार्यस्थल पर आपकी तार्किक क्षमता और फैसला लेने की योग्यता उभरकर सामने आएगी। प्रशासनिक कार्य, नीति-निर्माण या सुपरविजन से जुडे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी बातों में दृढ़ता होगी, जो टीम को दिशा देगी। मीटिंग, टारगेट सेटिंग और डेडलाइन मैनेजमेंट में आपकी पकड मजबूत रहेगी। लव – साथी के मन में कोई उलझन हो सकती है, जिसे आप अपने शांत और स्पष्ट व्यवहार से दूर करेंगे। रिश्तों में यदि कोई भ्रम था, तो आज तर्क और भरोसे से उसे सुलझाया जा सकता है। पुराने संदेश या अधूरी भावनाएं फिर सामने आ सकती हैं। हेल्थ – अत्यधिक कैफीन या देर रात तक जागने से बचना जरूरी रहेगा। बहुत ज्यादा सोच थकान ला सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लें। हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग और श्वास अभ्यास राहत देंगे। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2
कन्या – टू ऑफ वांड्स आज आपके भीतर योजना बनाने और आगे बढने की स्पष्ट इच्छा जागेगी। मन नए रास्तों की कल्पना करेगा। घर में शांत लेकिन उद्देश्यपूर्ण वातावरण रहेगा। गृहिणियां घर में नई व्यवस्था या बदलाव की दिशा में कदम बढाएंगी। किसी दूर के रिश्तेदार से खबर या यात्रा का विचार मन में आ सकता है। धन, बचत और आने वाले समय की योजना पर ध्यान रहेगा। दिन आपको ठहरकर सोचने और सही दिशा चुनने की प्रेरणा देगा।
करियर – आर्किटेक्चर, प्लानिंग या प्रोजेक्ट डिजाइन से जुडे लोगों को नई संभावनाएं दिखेंगी। डिजिटल प्लेटफार्म या रिमोट वर्क से जुडे अवसर उभर सकते हैं। मीटिंग में आपके विचार दूरदर्शी और व्यवहारिक लगेंगे। जो लोग बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें नए रास्तों के संकेत मिलेंगे। लंबे लक्ष्य तय करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का दिन है। लव – साथी के साथ किसी यात्रा, योजना या साझा लक्ष्य पर बात हो सकती है। संवाद शांत लेकिन अर्थपूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी दूर रहने वाले या ऑनलाइन माध्यम से जुडे व्यक्ति से जुडाव महसूस हो सकता है। पुराने रिश्तों से तुलना करने से बचना जरूरी होगा। संबंधों में स्थिरता और स्पष्टता बढेगी। हेल्थ – सिर भारी लग सकता है या ध्यान भटक सकता है। सुबह की हल्की वॉक या ध्यान मन को स्थिर करेगा। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। समय-समय पर ब्रेक लेना जरूरी रहेगा। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 9
तुला – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थिरता, जिम्मेदारी और व्यवहारिक सोच को मजबूत करेगा। घर में आर्थिक योजनाओं या भविष्य की सुरक्षा पर गंभीर चर्चा हो सकती है। परिवार आपके फैसलों पर भरोसा करेगा और आपकी राय को महत्व देगा। हर काम व्यवस्थित ढंग से आगे बढेगा। कुछ लोगों को किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता या उपयोगी सहयोग मिल सकता है। यह दिन स्थिति मजबूत करने वाला है।
करियर – रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन या संसाधन प्रबंधन से जुडे लोगों को लाभ के संकेत मिल सकते हैं। प्रशासनिक भूमिकाओं में फैसला लेने की क्षमता उभरेगी। सीनियर जिम्मेदारी संभाल रहे लोग टीम को सही दिशा देंगे। प्रमोशन, सराहना या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिरता का आधार भी मजबूत होगा। लव – आज रिश्तों में भरोसा और स्थिरता मुख्य भूमिका निभाएंगे। साथी आपके व्यवहार में सुरक्षा और देखभाल महसूस करेगा। संवाद कम लेकिन गहरा रहेगा। पुराने मतभेद शांत बातचीत से सुलझ सकते हैं। विवाहित लोग एक-दूसरे के सहयोग और समझ को और बेहतर तरीके से महसूस करेंगे। हेल्थ – शरीर में हल्का जडपन या सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए सक्रिय रहना जरूरी है। सुबह की हल्की एक्सरसाइज, वॉक या प्राणायाम लाभकारी रहेंगे। पानी नियमित रूप से पीते रहें। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7
वृश्चिक – टू ऑफ वांड्स आज आपका फोकस आगे की दिशा तय करने पर रहेगा। मन में नई योजनाएं स्पष्ट रूप लेने लगेंगी। घर में बदलाव या स्थान परिवर्तन से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार आपकी समझ और दूरदृष्टि की सराहना करेगा। वातावरण शांत रहेगा, पर भीतर उत्साह बना रहेगा। गृहिणियां घर की व्यवस्था में नया ढांचा लागू कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में दूरगामी लाभ की झलक मिलेगी। आज सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में फायदा देगा।
करियर – पब्लिक रिलेशन, कंसल्टेंसी या ट्रेनिंग क्षेत्र से जुडे लोगों को नए अवसर दिख सकते हैं। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट या रिमोट वर्क के संकेत मिल सकते हैं। कुछ लोगों को नई लोकेशन या नई भूमिका का विकल्प मिलेगा। आपकी दूरदर्शी सोच सीनियर्स को प्रभावित करेगी। करियर में नया मोड बन सकता है। लव – अविवाहित लोगों को किसी दूर स्थान या अलग सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। अगर पहले दूरी थी, तो आज संवाद से सुधार संभव है। दोस्ती में ईमानदारी बढेगी। कपल्स साथ मिलकर अगले कदम की योजना बनाएंगे। भरोसा और स्पष्टता दोनों मजबूत होंगे। हेल्थ – शरीर में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। पानी की कमी से ऊर्जा घट सकती है, इसलिए हाइड्रेशन पर ध्यान दें। पूरी नींद लेना जरूरी रहेगा। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 2
धनु – टेम्परेंस आज का दिन संतुलन, धैर्य और सहज प्रवाह को मजबूत करेगा। किसी छोटे घरेलू आयोजन या साथ बैठने से आपसी समझ बढ़ेगी। बच्चे रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे। गृहिणियां समय, काम और भावनाओं के बीच सुंदर तालमेल बनाएंगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और पुरानी योजना में सुधार का रास्ता दिखेगा। परिवार में अगर कोई मतभेद था, तो वह धीरे-धीरे शांत हो सकता है।
करियर – काउंसलिंग, वेलनेस या कोचिंग से जुडे लोगों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों को छात्रों के साथ बेहतर तालमेल महसूस होगा। हेल्थ और थेरेपी सेक्टर में धैर्य से किया गया काम अच्छे परिणाम देगा। दिन संतुलित काम और स्थिर प्रगति का है। लव – साथी के साथ बातचीत सहज और संतुलित होगी। पहले से रुकी हुई भावनाएं धीरे-धीरे खुलेंगी। कपल्स बिना तनाव के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। रिश्ते में संतुलन और भरोसा मजबूत होंगे। छोटी-छोटी बातों में भी अपनापन महसूस होगा। हेल्थ – त्वचा में हल्का सूखापन या संवेदनशीलता महसूस हो सकती है, इसलिए पानी बढ़ाना जरूरी होगा। भोजन हल्का और सुपाच्य रखें, खासकर तला-भुना भोजन न लें। शरीर में हल्की थकान या सुस्ती रह सकती है। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
मकर – द एम्प्रेस आज का दिन सहज सुख, पोषण और रचनात्मकता की ऊर्जा लेकर आएगा। परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। बच्चे अपनी प्रतिभा और कल्पना से सभी को खुश करेंगे। गृहिणियां घर की साज-सज्जा या व्यवस्था में नया स्पर्श जोडेंगी। वातावरण में कोमलता और अपनापन बना रहेगा। किसी करीबी से सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।
करिअर – इंटीरियर, फैशन या लाइफस्टाइल से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षण या ट्रेनिंग क्षेत्र में आपकी समझ सराही जाएगी। कार्पोरेट माहौल में आपकी शांत कार्यशैली टीम को संतुलन देगी। क्लाइंट हैंडलिंग में धैर्य लाभ देगा। कामकाज में सौम्य लेकिन मजबूत छवि बनेगी। लव – रिश्तों में आज स्नेह और देखभाल की भावना गहरी होगी। बातचीत नरम और दिल से जुड़ी रहेगी। कपल्स छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढेंगे। अविवाहित लोगों को किसी सौम्य और कलात्मक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। संबंधों में सुरक्षा और अपनापन बढेगा। हेल्थ – शरीर को आराम और पोषण की जरूरत महसूस होगी। हल्की सुस्ती या भारीपन बना रह सकता है। मीठे और तले हुए खाने से दूरी रखें। पर्याप्त पानी पीना जरूरी रहेगा। लकी कलर – पेस्टल पिंक, लकी नंबर – 3
कुंभ – एट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन एकाग्रता, अभ्यास और निरंतर सुधार पर केंद्रित रहेगा। घर में काम क्रमबद्ध ढंग से आगे बढेंगे और आपकी लगन सबका ध्यान खींचेगी। बुजुर्ग अपने अनुभव से किसी कौशल को निखारने की सलाह देंगे। गृहिणियां घर की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर हर काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। आर्थिक रूप से यह दिन तैयारी और योजना को मजबूत करने का संकेत देता है। धीरे-धीरे की गई मेहनत आगे लाभ देगी।
करियर – आज फोकस, अभ्यास और क्वालिटी वर्क सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। हैंडीक्राफ्ट, प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग से जुडे लोगों को अपने काम में सुधार दिखेगा। नौकरी में किसी छोटे कार्य को बेहतर करने से बडी सराहना मिल सकती है। सीनियर्स आपकी निरंतरता और सटीकता को नोटिस करेंगे। यही मेहनत आगे लाभ देगी। लव – रिश्तों में आज स्थिरता और भरोसे का एहसास बढ़ेगा। साथी आपके प्रयासों और जिम्मेदारी निभाने के तरीके से प्रभावित होंगे। छोटे-छोटे इशारे भी रिश्ते में मिठास लाएंगे। कपल्स भविष्य से जुड़ी किसी योजना, जैसे काम या बचत, पर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। संबंध धीरे-धीरे और मजबूत बनेंगे। हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से जकड़न बढ़ सकती है। पानी और जरूरी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। हल्की स्ट्रेचिंग, हाथों की एक्सरसाइज और छोटी वॉक लाभकारी होगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 5
मीन – थ्री ऑफ वांड्स आज का दिन विस्तार, नई संभावनाओं और आगे बढ़ने की स्पष्ट सोच का है। घर में किसी यात्रा, बदलाव या नए काम को लेकर चर्चा सक्रिय रहेगी। परिवार में हल्की हलचल और सकारात्मक प्रतीक्षा का माहौल बनेगा। गृहिणियां समय बचाने के लिए नई व्यवस्था या प्लान लागू कर सकती हैं। किसी रिश्तेदार से मिला संकेत भविष्य की दिशा तय करने में मदद करेगा। आर्थिक मामलों में दूरगामी लाभ की संभावना दिखाई देगी। आज आप सही अवसर पहचानने की स्थिति में रहेंगे।
करियर – आज करियर में विस्तार और नए अवसरों की शुरुआत हो सकती है। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, ट्रैवल या इंटरनेशनल नेटवर्क से जुडे लोगों को नए कनेक्शन मिल सकते हैं। शिक्षा या ट्रेनिंग क्षेत्र में काम करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में नई टीम, नई लोकेशन या अलग असाइनमेंट का प्रस्ताव आ सकता है। आगे बढ़ने का समय है। लव – प्रेम जीवन में आज खुलापन और नई शुरुआत की ऊर्जा रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी अलग शहर या अलग पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। कपल्स छोटी यात्रा या आउटिंग की योजना बना सकते हैं। मित्रता में भी कोई नई गतिविधि जुड़ाव बढ़ाएगी। संबंधों में भरोसा और दिशा दोनों मजबूत होंगे। हेल्थ – पैरों में थकान या भारीपन रह सकता है। सुबह की हल्की धूप लेना और शरीर को सक्रिय रखना जरूरी रहेगा। स्ट्रेचिंग, हल्की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। भोजन हल्का और संतुलित रखें। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
