- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (5 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
5 अप्रैल, रविवार को वृष राशि वालों को मेहनत का फल मिल सकता है। साझेदारी में फायदे के नए मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए नया कोलैबोरेशन या बड़ा अनुबंध फायदेमंद हो सकता है।
कर्क राशि वालों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर या सकारात्मक कॉल मिलने के संकेत हैं। सिंह राशि वालों को पदोन्नति, बड़ा रिवॉर्ड या परिवार की मदद से नई शुरुआत के योग हैं। कुंभ राशि वालों के धैर्य से लिए गए फैसले आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकते हैं। कई लोग घर, रिश्ते, भविष्य की प्लानिंग और निजी फैसलों पर भी ध्यान देंगे।
मेष – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन बौद्धिक विकास और जागरूकता लेकर आया है। नई जानकारी जुटाने की आपकी इच्छा प्रबल रहेगी। किसी भी परिस्थिति को बारीकी से समझना और परखना आपके हित में रहेगा। दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास करने से बचें। अपने विचारों में स्पष्टता और निष्पक्षता बनाए रखें। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिल सकती है। अपनी ऊर्जा को गपशप में लगाने की बजाय रचनात्मक कामों में लगाएं।
करियर – आपकी विश्लेषण क्षमता की प्रशंसा होगी। संवाद, लेखन, डेटा और रिसर्च से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें। कार्यस्थल पर छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहना जरूरी है। नई स्किल्स सीखने की दिशा में कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। लव – नए रिश्तों में बहुत जल्दी भरोसा करने से बचें। सोशल मीडिया के जरिए कोई दिलचस्प संदेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद सुलझाने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ लंबी और सार्थक बातचीत संभव है। किसी के बहकावे में आकर अपने रिश्ते पर संदेह न करें। विश्वास और संवाद ही आपके संबंधों की मजबूत नींव बनेंगे। हेल्थ – योग और स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ताजे फलों का रस और पानी का सेवन बढ़ाएं। गर्दन और रीढ़ से जुड़े व्यायाम पर ध्यान दें। स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से आंखों को बचाना जरूरी है। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1
वृष – फोर ऑफ वांड्स आज का दिन हर्ष, उल्लास और स्थिरता का है। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुराने विवाद के सुलझने से मन प्रसन्न होगा। घर में किसी मांगलिक काम की रूपरेखा बन सकती है। मित्रों के साथ मेलजोल के सुखद अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत का फल आज उत्सव के रूप में मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा। यह समय अपनी सफलताओं का आनंद लेने का है।
करियर – किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सराहना मिलेगी। व्यवसाय में साझेदारी के नए और लाभदायक अवसर आएंगे। ऑफिस का माहौल बहुत सकारात्मक और सहयोगी रहेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई छोटा जश्न या गेट-टुगेदर भी संभव है। लव – प्रेम संबंधों में गहराई और प्रतिबद्धता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और तालमेल मजबूत होगा। किसी पारिवारिक समारोह में साथ जाने का अवसर मिल सकता है। अपने पार्टनर को कोई खास सरप्राइज देना सुखद रहेगा। प्यार और भरोसे से रिश्ता और भी मजबूत होगा। हेल्थ – पुरानी किसी बीमारी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। नियमित सैर और हल्के व्यायाम से चुस्ती बनी रहेगी। ध्यान और संगीत से खुद को तरोताजा रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी रहेगा। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 4
मिथुन – द लवर्स आज का दिन महत्वपूर्ण विकल्पों और सामंजस्य का है। आपके सामने दो रास्तों में से एक को चुनने की स्थिति आ सकती है। अपने अंतर्मन की आवाज सुनकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। रिश्तों और नैतिकता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप खुद को अधिक आकर्षक और प्रभावशाली महसूस करेंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में नए कोलैबोरेशन के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखना लाभकारी रहेगा। कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबंध साइन होने की संभावना है। काम के प्रति आपका समर्पण सीनियर्स को प्रभावित करेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर अपने असाइनमेंट पर ध्यान दें। लव – पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। आपसी विश्वास से रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। डेट पर जाने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। छोटी-मोटी गलतफहमियों को बातचीत से तुरंत सुलझा लें। प्रेम में ईमानदारी और सम्मान आपके रिश्ते को नई ऊंचाई देगा। हेल्थ – हार्मोनल असंतुलन या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। बाहर के तले-भुने खाने से परहेज करना बेहतर रहेगा। डेली रूटीन में प्राणायाम और वॉक को शामिल करें। पर्याप्त नींद लेने से शारीरिक थकान दूर होगी। लकी कलर – पेस्टल पिंक, लकी नंबर – 6
कर्क – पेज ऑफ कप्स आज का दिन भावनाओं के नए प्रवाह और सुखद आश्चर्यों का है। आपके भीतर की कोमलता और संवेदनशीलता जागृत होगी। किसी छोटे बच्चे या युवा मित्र से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। अंतर्ज्ञान की शक्ति आपको सही मार्ग दिखाएगी। अपनी कल्पनाशीलता को पंख देने के लिए आज का समय अनुकूल है। दूसरों की मदद करने से आत्मिक संतोष प्राप्त होगा।
करियर – आपकी क्रिएटिव थिंकिंग की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना होगी। वर्कशॉप या ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ने का अवसर मिलेगा। यदि नई नौकरी की तलाश है तो सकारात्मक कॉल आ सकती है। ऑफिस में अपनी सॉफ्ट स्किल्स का प्रभावी प्रयोग करेंगे। नए आइडियाज को बिना संकोच साझा करें। लव – पार्टनर की ओर से कोई प्यारा उपहार या कविता मिल सकती है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन बहुत रोमांटिक है। रिश्तों में पुरानी कड़वाहट दूर होकर नई समझ विकसित होगी। जीवनसाथी के साथ शाम यादगार बीत सकती है। मन की बात कहने में हिचकिचाहट न दिखाएं। हेल्थ – मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पेंटिंग, संगीत या कोई रचनात्मक काम करें। ताजे फलों और पर्याप्त पानी का सेवन लाभकारी रहेगा। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। ध्यान और हल्की स्ट्रेचिंग से शरीर में स्फूर्ति आएगी। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
सिंह – टेन ऑफ कप्स आज का दिन पूर्ण संतुष्टि और पारिवारिक एकजुटता का है। मन में शांति और सुरक्षा का भाव प्रबल रहेगा। पुरानी भावनात्मक दूरियां मिटेंगी और रिश्तों में मिठास आएगी। अपनों के सहयोग से कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। घर में खुशी और उल्लास का माहौल बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। यह समय अपनी खुशियों को अपनों के साथ साझा करने का है।
करियर – सहकर्मियों के साथ मिलकर आप जटिल कामों को सरलता से सुलझा लेंगे। आपकी कार्यकुशलता और व्यवहारकुशलता की वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति या किसी बड़े रिवॉर्ड की संभावना बन रही है। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए पारिवारिक समर्थन प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत और स्थिर होगी। लव – वैवाहिक जीवन में गहरा प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। पुराने विवादों का अंत होकर नई समझ विकसित होगी। अविवाहितों के लिए विवाह की बात पक्की होने के प्रबल योग हैं। पार्टनर के साथ किसी खास ट्रिप या वेकेशन की योजना बन सकती है। आपसी भरोसे से रिश्ता और भी ज्यादा गहरा और परिपक्व होगा। हेल्थ – पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का पालन करें। भरपूर नींद लेने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक और ताजगी आएगी। मानसिक तनाव कम होने से आप अधिक सक्रिय और खुश रहेंगे। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2
कन्या – द डेथ आज का दिन पुराने ढर्रों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है। जीवन के किसी एक अध्याय का समापन आपको बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा। अनचाहे बदलावों को स्वीकार करना ही समझदारी होगी। मन से डर और पुरानी आदतों का त्याग करें। परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है, इसे सकारात्मकता से अपनाएं। अतीत के बोझ को उतार फेंकने से मानसिक हल्कापन महसूस होगा।
करियर – नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां आपके सामने आएंगी। नौकरी बदलने या प्रोफेशन में बड़े बदलाव के लिए समय उचित है। पुराने ढर्रे के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी भूमिका में बड़ा फेरबदल हो सकता है। नए अवसरों को पहचानने के लिए अपनी दृष्टि व्यापक रखें। लव – रिश्तों में चले आ रहे पुराने तनाव का आज अंत हो सकता है। किसी टॉक्सिक संबंध से बाहर निकलने का यह सही समय है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर कर नई शुरुआत करें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता और सच्चाई को महत्व दें। वैवाहिक जीवन में पुराने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ना सुखद रहेगा। हेल्थ – पुरानी बीमारी से राहत पाने के लिए इलाज का तरीका बदलना फायदेमंद हो सकता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हल्का और तरल आहार लें। पुरानी बुरी आदतों और व्यसनों को छोड़ने का संकल्प आपके लिए लाभदायक रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
तुला – द टावर आज का दिन आकस्मिक बदलावों और पुरानी मान्यताओं के टूटने का है। जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपकी योजना से बाहर हों। अहंकार और संकीर्ण सोच का त्याग करना ही बेहतर होगा। किसी भी प्रकार के दिखावे या झूठ का पर्दाफाश हो सकता है। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि यह टूटन आगे चलकर बेहतर निर्माण की नींव बनेगी। कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर लिया गया निर्णय आपकी ताकत साबित होगा।
करियर – अचानक किसी बड़े बदलाव या फेरबदल की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। वर्कप्लेस पर अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ विवाद नौकरी या व्यापार पर असर डाल सकता है। नुकसान से बचने के लिए शॉर्टकट या गलत रास्ता न चुनें। लव – रिश्तों में लंबे समय से छिपे हुए सच अचानक सामने आ सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर गंभीर टकराव संभव है। किसी कमजोर रिश्ते का अंत आपको मानसिक बोझ से मुक्त कर सकता है। प्रेम संबंधों में दिखावे की बजाय सच्चाई और गहराई को महत्व दें। कठिन समय में एक-दूसरे का सच जानना ही रिश्ते को साफ और मजबूत करता है। हेल्थ – सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी रखें। मानसिक तनाव और घबराहट को कम करने के लिए योग करें। खानपान में अचानक बदलाव से सेहत पर असर पड़ सकता है। अपनी ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए डीप ब्रीदिंग का सहारा लें। लकी कलर – रूबी रेड, लकी नंबर – 9
वृश्चिक – क्वीन ऑफ वांड्स आज आप असाधारण आत्मविश्वास और चुंबकीय आकर्षण का अनुभव करेंगे। आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति को अपनी सूझबूझ से संभालने में सफल रहेंगे। स्वतंत्र विचार और साहसी फैसले आपको अलग पहचान दिलाएंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपके प्रभाव और कार्यशैली की प्रशंसा होगी।
करियर – आपकी लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल्स की सराहना होगी। अधूरी योजनाओं को आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरा करेंगे। महिला सहकर्मियों या किसी महिला अधिकारी का विशेष सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में अपनी प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन से सबको प्रभावित करेंगे। लव – प्रेम संबंधों में जोश, उत्साह और गर्मजोशी बनी रहेगी। पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण और जुड़ाव पहले से ज्यादा गहरा होगा। सिंगल जातक अपनी बोल्ड पर्सनालिटी से किसी खास व्यक्ति को आकर्षित कर सकते हैं। रिश्तों में स्वाभिमान और आपसी सम्मान को सर्वोपरि रखेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप या इवेंट की योजना बन सकती है। हेल्थ – शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए नियमित वर्कआउट करें। डाइट में ठंडी और ताजी चीजों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। धूप और अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
धनु – द मून आज का दिन मानसिक उथल-पुथल और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। चीजें जैसी दिख रही हैं, जरूरी नहीं कि वैसी ही हों, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। अपने अंतर्मन की आवाज सुनें और किसी भी अज्ञात भय को खुद पर हावी न होने दें। छिपे हुए शत्रुओं या गुप्त बातों से सावधान रहना जरूरी है। कल्पनाशीलता बढ़ेगी, लेकिन वास्तविकता से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी होगा। आध्यात्मिक झुकाव आपको मानसिक शांति और स्पष्टता देगा।
करियर – किसी भी नए प्रोजेक्ट या निवेश में बहुत सावधानी से कदम बढ़ाएं। सहकर्मियों की बातों के पीछे छिपे इरादों को समझने का प्रयास करें। वर्कप्लेस पर चल रही गॉसिप या राजनीति से खुद को दूर रखें। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखना आपके हित में होगा। रचनात्मक कामों और कला से जुड़े लोगों को नए विचार मिल सकते हैं। लव – पार्टनर के साथ संवाद में स्पष्टता रखें ताकि गलतफहमियां न बढ़ें। किसी पुरानी बात या दबी हुई भावना के उभरने से मन बेचैन हो सकता है। सिंगल जातक किसी के प्रति भ्रमित आकर्षण महसूस कर सकते हैं। अपने साथी पर बेवजह शक करने से विश्वास कमजोर होगा। प्रेम में पारदर्शिता और ईमानदारी ही सुकून देगी। हेल्थ – जल जनित रोगों या संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी रखें। हार्मोनल असंतुलन या पैरों में भारीपन महसूस हो सकता है। प्रकृति के करीब समय बिताना और शुद्ध हवा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – पेल, लकी नंबर – 3
मकर – द वर्ल्ड आज का दिन पूर्णता, सफलता और एक महत्वपूर्ण चक्र के पूरा होने का है। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा। आप खुद को मानसिक रूप से स्वतंत्र और विजयी महसूस करेंगे। दूरदराज या विदेशी संपर्कों से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में परिपक्वता और संतोष का भाव साफ झलकेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफल समाप्ति से आपकी साख बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों या विदेशी संपर्कों से लाभ के प्रबल योग हैं। पदोन्नति या किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। आपकी दूरगामी सोच और मेहनत को मैनेजमेंट सराहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा ब्रेक मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में गहराई और अटूट विश्वास का संचार होगा। पार्टनर के साथ मिलकर किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तों में चली आ रही पुरानी दूरियां और बाधाएं खत्म होंगी। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण रिश्ते को नई पूर्णता देंगे। हेल्थ – नियमित व्यायाम और सही खानपान का सकारात्मक असर दिखाई देगा। शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी। ताजी हवा और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 8
कुंभ – किंग ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक स्थिरता, धैर्य और करुणा से भरा रहेगा। आप अपने आसपास के माहौल को शांत और संतुलित महसूस करेंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति में आप अपने गुस्से पर काबू रखने में सफल रहेंगे। लोग आपकी परिपक्वता और सलाह की ओर आकर्षित होंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। दूसरों की मदद करने से आपको आत्मिक शांति और गौरव मिलेगा।
करियर – किसी भी बड़े विवाद को आप अपनी समझदारी से सुलझा सकते हैं। क्रिएटिव राइटिंग, काउंसलिंग या एचआर से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। बॉस और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध सम्मानजनक रहेंगे। व्यापार में लिए गए धैर्यपूर्ण फैसले आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऑफिस में आप मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं। लव – पार्टनर की भावनाओं को बिना कहे समझने की आपकी क्षमता रिश्ते को निखारेगी। सिंगल जातकों को कोई गंभीर और सुलझा हुआ व्यक्तित्व प्रभावित कर सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस और शांति का सुंदर संतुलन रहेगा। आपसी मतभेदों को आप प्यार और समझदारी से सुलझाएंगे। साथी के प्रति आपका समर्पण और देखभाल रिश्ते को मजबूती देगा। हेल्थ – पेट से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। पर्याप्त पानी पीना और रसीले फलों का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संगीत सुनना या पानी के पास कुछ समय बिताना मानसिक ताजगी देगा। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5
मीन – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन वैचारिक मतभेदों और टकराव की स्थिति ला सकता है। किसी भी बहस को जीतने की जिद में अपनों का साथ न खोएं। जीत से ज्यादा शांति और रिश्तों को प्राथमिकता देना समझदारी होगी। ईर्ष्या या प्रतिस्पर्धा की भावना से खुद को दूर रखें। कड़वी सच्चाई को स्वीकार कर आगे बढ़ना ही सही रहेगा। अपनी ऊर्जा को बेकार के विवादों में लगाने की बजाय आत्म-सुधार में लगाएं।
करियर – ऑफिस पॉलिटिक्स और दूसरों की बुराई से खुद को दूर रखें। अपनी मेहनत का सही क्रेडिट लेने के लिए समझदारी से काम करें। किसी भी समझौते या डील में अपनी बात पर जरूरत से ज्यादा अड़ना नुकसान दे सकता है। हार या असफलता से निराश होने की बजाय उससे सीख लें। प्रतिद्वंद्वियों की चालों से सावधान रहना जरूरी है। लव – रिश्तों में अहंकार का टकराव मानसिक दूरी पैदा कर सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत में शब्दों की मर्यादा रखें। किसी पुरानी बात को लेकर कड़वाहट या बहस होने की आशंका है। सिंगल जातक किसी गलतफहमी की वजह से नए रिश्ते से दूर हो सकते हैं। प्यार में केवल अपनी जीत देखने की बजाय साथी की बात भी सुनें। कई बार मौन रहना बहस जीतने से ज्यादा असरदार होता है। आपसी विश्वास बहाल करने के लिए माफी मांगना बुरा नहीं है। हेल्थ – भारी भोजन की बजाय सुपाच्य और हल्का आहार लें। पर्याप्त नींद न लेने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। ताजी हवा में टहलना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी रहेगा। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
