- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (12 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
12 अप्रैल, रविवार को मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन और नए मौके मिल सकते हैं। वृष राशि वालों को पुराने बोझ से राहत, ट्रांसफर या अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि के लोग भविष्य की योजना बनाएंगे या निवेश पर विचार करेंगे।
धनु राशि वालों को दूर स्थान से फायदा मिलने के संकेत हैं। मकर राशि वालों के लिए अचानक फायदा, नई जिम्मेदारी या बड़ा मौका मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को नई शुरुआत, नया प्रोजेक्ट और नए क्लाइंट या एग्रीमेंट मिलने के योग हैं। बाकी राशियों को धैर्य, संतुलन और सही फैसले के साथ आगे बढना होगा।
मेष – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स परिवार में किसी सदस्य की कही बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है। बच्चों की पढ़ाई या उनके व्यवहार को लेकर मन में असंतोष बना रहेगा। घर संभालने वाली महिलाओं को अपने कामों में अपेक्षित सहयोग न मिलने की पीड़ा महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में किया गया कोई वादा अधूरा रह सकता है, जिससे असुविधा होगी। व्यापार में पार्टनर की उपेक्षा निराशा बढ़ा सकती है।
करियर – कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार सम्मान नहीं मिलेगा। वाणिज्य क्षेत्र में पार्टनर का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। वकीलों को अपने केस की दिशा अचानक बदलती हुई दिख सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लव – साथी का उदास व्यवहार दिल को आहत कर सकता है। अविवाहित लोगों को अपने प्रिय से ठंडी प्रतिक्रिया मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। कोई अनकही बात भावनाओं को गहराई से चोट पहुंचा सकती है। अविश्वास की वजह से रिश्तों में भारीपन महसूस होगा। भावनाओं को संभालना चुनौतीपूर्ण रहेगा। हेल्थ – सिर में भारीपन और तेज दर्द परेशान कर सकता है। नींद बार-बार टूट सकती है, जिससे थकान बनी रहेगी। लगातार थकावट से काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन करना जरूरी रहेगा। लकी रंग – ब्लू, लकी नंबर – 2
वृष – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन बदलाव और नई दिशा की ओर बढ़ने का है। घर में किसी सदस्य के स्थान परिवर्तन या यात्रा की चर्चा माहौल को प्रभावित कर सकती है। बच्चे पढ़ाई में अचानक सुधार दिखाकर खुशी देंगे। घर संभालने वाली महिलाएं पुराने बोझ से मुक्त होकर नए कामों की योजना बनाएंगी। आर्थिक मामलों में किसी पुराने ऋण से राहत मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल धीरे-धीरे हल्का और सहज होगा। कठिन समय के बाद अब उम्मीद की किरण साफ दिखाई देगी।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में कार्यस्थल परिवर्तन की संभावना बन सकती है। कला क्षेत्र में आपकी प्रतिभा दूर तक पहचान बनाएगी। वाणिज्य क्षेत्र में बाहर के स्रोतों से काम मिलने की संभावना रहेगी। वकीलों के लिए केस किसी दूसरी अदालत में स्थानांतरित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है। लव – प्रेम में दूरियां कम होने की संभावना है। साथी के साथ गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को दूर स्थान से जुड़ा रिश्ता मिल सकता है। भावनाओं का प्रवाह रिश्तों में नई शुरुआत ला सकता है। प्रेम में खुलापन और सहानुभूति गहराई बढ़ाएंगे। नया आत्मविश्वास संबंधों में ताजगी लाएगा। हेल्थ – थकान कम महसूस होगी। हालांकि लंबी यात्रा की वजह से पैरों में हल्का दर्द हो सकता है। मानसिक स्थिति स्थिर और सकारात्मक बनी रहेगी। योग और ध्यान से ऊर्जा मिलेगी। लकी रंग – वाइट, लकी नंबर – 6
मिथुन – द वर्ल्ड किसी लंबे समय से रुके काम का पूरा होना खुशी देगा। बच्चे अपनी सफलता से गर्व का अनुभव कराएंगे। घर संभालने वाली महिलाओं का योगदान परिवार को और मजबूत बनाएगा। आर्थिक मामलों में किया गया पुराना निवेश लाभ देगा। व्यापार में विदेश या दूर स्थान से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। घर का माहौल आनंद और संतुलन से भरा रहेगा। किसी आयोजन की तैयारी पूरे परिवार को सक्रिय बनाए रखेगी।
करियर – कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी रचनात्मकता को व्यापक पहचान दिलाने में सफल रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा शोध सफल परिणाम दे सकता है। वकीलों को अपने केस में निर्णायक जीत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर का लाभ मिलेगा। फ्रीलांसर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम मिलने की संभावना है। लव – साथी के साथ पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। साथी आपके प्रयासों की सराहना करेगा। भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी। दूर के रिश्तों में भी नजदीकी का एहसास होगा। संबंधों में शांति और अपनापन साफ दिखेगा। भावनाएं संतुलित रहेंगी और माहौल सुखद बना रहेगा। हेल्थ – त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम होने लगेंगी। छोटी-छोटी असुविधाएं जल्दी ठीक हो जाएंगी। श्वसन से जुड़े रोगियों को राहत मिलेगी। नियमित सैर और व्यायाम से शरीर तरोताजा रहेगा। लकी रंग – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5
कर्क – जस्टिस आज का दिन संतुलन, निष्पक्षता और सही फैसला लेने की परीक्षा ले सकता है। घर में किसी पुराने मुद्दे पर गंभीर चर्चा हो सकती है। घर संभालने वाली महिलाएं अपने विचारों से परिवार का ध्यान अपनी ओर खींचेंगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। व्यापार में पार्टनर्स के साथ न्यायपूर्ण बातचीत जरूरी रहेगी। परिवार के किसी विवाद का हल निष्पक्ष रवैये से निकल सकता है। रिश्तेदारों के साथ लेन-देन में स्पष्टता रखना फायदेमंद रहेगा।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में कठिन लेकिन जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम का उचित मूल्य मिलेगा। वाणिज्य क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी रहेगा। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा, जहां तर्क और तथ्य उनकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के आधार पर मूल्यांकन का सामना करना पड़ सकता है। लव – प्रेम में आज संतुलन और सच्चाई की जरूरत महसूस होगी। अविवाहित लोगों को रिश्ते को लेकर साफ फैसला लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कोई पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। साथी के सामने अपने मन की बात सच्चाई से कहना फायदेमंद रहेगा। धैर्य और स्पष्टता से प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। हेल्थ – रक्तचाप में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। नींद गहरी न होने से थकान बनी रहेगी। लगातार थकावट काम की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। पानी की कमी का असर शरीर पर दिख सकता है। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या से सुधार संभव है। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2
सिंह – फाइव ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन प्रतिस्पर्धा और छोटे-छोटे मतभेदों से प्रभावित रह सकता है। घर में किसी मुद्दे पर बहस का माहौल बन सकता है, जिससे वातावरण गरम हो जाएगा। बच्चे खेल या पढ़ाई में प्रतियोगी स्वभाव दिखाएंगे। घर संभालने वाली महिलाओं को परिवार के बीच अपने विचार साबित करने के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में हल्की असहमति की स्थिति बन सकती है। रिश्तेदारों के साथ बातचीत विवाद का रूप ले सकती है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में टीम के सदस्यों के बीच मतभेद काम की गति धीमी कर सकते हैं। कला क्षेत्र में कई विचारों का टकराव देखने को मिलेगा। वकीलों को अपने केस में विरोधी पक्ष की आक्रामक रणनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ सकती है। समझदारी और विवेक से ही सफलता मिलेगी। लव – प्रेम में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। साथी आपकी राय से असहमति जता सकता है। वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियों को लेकर बहस हो सकती है। मित्रता में भी किसी छोटी बात से तनाव बढ़ सकता है। रिश्तों में अहंकार का टकराव संभव है। बातचीत कम और तर्क ज्यादा दिख सकता है। साथी के शब्द दिल को चोट पहुंचा सकते हैं। हेल्थ – थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। कंधों और बाजुओं में दर्द या खिंचाव हो सकता है। रक्तचाप बढ़ने की आशंका है। ज्यादा काम के बोझ से शरीर भारी लग सकता है। योग और ध्यान से तनाव कम किया जा सकता है। लकी रंग – चेरी रेड, लकी नंबर – 9
कन्या – फाइव ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। घर में किसी अधूरे काम की वजह से निराशा बनी रहेगी। घर संभालने वाली महिलाओं को अपने प्रयासों का उचित मूल्य न मिलने का एहसास हो सकता है। आर्थिक मामलों में पुराने नुकसान की याद मन को भारी बनाएगी। व्यापार में अधूरा सौदा तनाव की वजह बन सकता है। परिवार में किसी रिश्तेदार के व्यवहार से दूरी महसूस होगी। माहौल में खामोशी और असंतुलन बना रहेगा। बीती बातें बार-बार मन में उभरेंगी। फिर भी उम्मीद बनाए रखना जरूरी रहेगा।
करियर – आज अधूरे काम मन को परेशान कर सकते हैं। प्रबंधन क्षेत्र में लक्ष्य पूरा न होने से असंतोष रहेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार सम्मान नहीं मिल पाएगा। वकीलों को केस में अस्थायी झटका लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। लव – प्रेम में आज खामोशी और उदासी का असर बना रहेगा। साथी का उदास व्यवहार दिल को गहराई से आहत कर सकता है। अविवाहित लोगों को अपने प्रिय से दूरी महसूस हो सकती है। भावनाएं भीतर ही भीतर मन को परेशान करेंगी। साथी के शब्द दिल को चोट पहुंचा सकते हैं। पुराने रिश्तों की यादें उदासी बढ़ाएंगी। अधूरी बातचीत मन को भारी बनाए रखेगी। हेल्थ – पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस होगी। त्वचा पर छोटे दाने या खुजली की परेशानी हो सकती है। ध्यान और योग से मन हल्का हो सकता है। पर्याप्त पानी और सादा भोजन राहत देंगे। लकी रंग – ब्लैक, लकी नंबर – 8
तुला – टू ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन नई योजनाएं बनाने और भविष्य की दिशा तय करने का है। घर में किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर चर्चा हो सकती है। बच्चे पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे। घर संभालने वाली महिलाएं घर की व्यवस्था में बदलाव करने का मन बना सकती हैं। आर्थिक मामलों में नए निवेश पर विचार-विमर्श होगा। व्यापार में विदेश या बाहर से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं। आज का दिन नए रास्ते तलाशने और सही विकल्प चुनने के लिए अनुकूल है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को विदेश से प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी रचना के लिए दूर का मंच मिल सकता है। वाणिज्य क्षेत्र में बाहरी साझेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। वकीलों को केस से जुड़ी नई जानकारी बाहर से मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का प्रस्ताव मिल सकता है। लव – प्रेम में आज योजनाएं और विचार-विमर्श प्रमुख रहेंगे। साथी के साथ भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश होगी। अविवाहित लोगों को दूर स्थान से जुड़ा रिश्ता मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में परिवार या बच्चों से जुड़ी चर्चा होगी। मित्रता में किसी नए सहयोग की शुरुआत हो सकती है। संबंधों में स्थिरता रहेगी और भावनाओं में गहराई भी बढ़ेगी। साथी आपके साथ किसी नई योजना पर सहमति जता सकता है। समय का सही उपयोग रिश्तों को मजबूत करेगा। हेल्थ – हड्डियों से जुड़ी पुरानी समस्या में थोड़ी राहत मिल सकती है। योग और ध्यान मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे। पर्याप्त पानी और संतुलित आहार स्वास्थ्य सुधारेंगे। लकी रंग – लेमन येलो, लकी नंबर – 3
वृश्चिक – सेवन ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन आत्मसंघर्ष और मजबूत इरादों की परीक्षा लेने वाला रहेगा। घर में किसी विषय पर अपनी बात स्थापित करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। घर संभालने वाली महिलाओं को परिवार में अपनी भूमिका साबित करने की जरूरत महसूस होगी। आर्थिक मामलों में दूसरों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों का दबाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में असहमति बनी रह सकती है। दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन साहस और धैर्य अंत में जीत दिलाएंगे।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। मीडिया क्षेत्र में आपके विचारों पर सवाल उठाए जा सकते हैं। वकीलों को विरोधी पक्ष से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के सामने अपनी मेहनत और योग्यता साबित करनी होगी। फ्रीलांसर को क्लाइंट की कठोर शर्तें माननी पड़ सकती हैं। लव – प्रेम जीवन में आज असहमति और तनाव बना रह सकता है। साथी आपकी बातों को आसानी से स्वीकार नहीं करेगा। अविवाहित लोगों को अपने प्रिय के व्यवहार से असुरक्षा महसूस हो सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना कठिन लग सकता है। साथी आपकी जिद से नाराज हो सकता है। आज रिश्तों में धैर्य और लचीलापन बहुत जरूरी रहेगा। बातचीत से ही गलतफहमियां कम होंगी। हेल्थ – थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है। योग, ध्यान और पर्याप्त आराम राहत देंगे। हल्का भोजन और पर्याप्त पानी जरूरी रहेगा। लकी रंग – मैजेंटा, लकी नंबर – 6
धनु – थ्री ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन नई योजनाओं और उम्मीदों से भरा रहेगा। घर में किसी यात्रा या बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है। घर संभालने वाली महिलाएं घर की सजावट या किसी परिवर्तन की योजना बना सकती हैं। आर्थिक मामलों में निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में विदेश से जुड़े लाभ के संकेत मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में नई योजनाओं की झलक नजर आएगी। परिवार का माहौल सकारात्मक और आशावादी रहेगा।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रस्तुत कर पाएंगे। वाणिज्य क्षेत्र में बाहरी सौदों से लाभ मिलने की संभावना है। वकीलों को अपने केस में महत्वपूर्ण और निर्णायक मोड़ देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण का मौका मिल सकता है। लव – साथी के साथ यात्रा या नए अनुभवों को लेकर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को दूर स्थान से जुड़ा रिश्ता मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में योजनाओं से जुड़ी बातचीत संबंधों को मजबूत बनाएगी। मित्रता में किसी नए जुड़ाव के संकेत मिल सकते हैं। साथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नए रिश्तों के बनने के भी संकेत हैं। प्रेम जीवन में उत्साह और उम्मीद बनी रहेगी। हेल्थ – सिर में हल्का दर्द रह सकता है। मानसिक स्थिति संतुलित और सकारात्मक रहेगी। योग और हल्की सैर फायदेमंद होगी। पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन जरूरी रहेगा। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7
मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज का दिन अचानक बदलाव और सकारात्मक परिस्थितियों से भरा रह सकता है। बच्चे किसी नए अवसर को लेकर उत्साहित दिखेंगे। घर संभालने वाली महिलाओं को अचानक अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापार में पुराने सौदे का परिणाम अप्रत्याशित रूप से सामने आएगा। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई मुलाकात या खबर मन खुश कर सकती है। परिवार का माहौल प्रसन्न रहेगा।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अध्यापन क्षेत्र में अनपेक्षित अवसर मिलने की संभावना है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अचानक पहचान मिल सकती है। वकीलों को अपने केस में अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या नई पोजीशन से जुड़ी सूचना मिल सकती है। फ्रीलांसर को अचानक बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव – साथी के व्यवहार में कभी नजदीकी तो कभी दूरी महसूस होगी। अविवाहित लोगों को किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। मित्रता में भी कोई नया मोड़ आ सकता है। भावनाओं में अचानक बदलाव की वजह से उलझन हो सकती है। प्रेम जीवन कभी गर्मजोशी तो कभी ठंडापन दिखाएगा। नए रिश्तों की शुरुआत भी अचानक हो सकती है। हेल्थ – स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। कभी ऊर्जा महसूस होगी तो कभी अचानक थकान छा सकती है। भोजन सादा रखें। नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य में सुधार संभव है। लकी रंग – सैफ्रन, लकी नंबर – 3
कुंभ – ऐस ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन नई शुरुआत और प्रेरणा से भरपूर रहेगा। घर में किसी नई योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। बड़ों का उत्साह पूरे परिवार में नई ऊर्जा भर देगा। बच्चे किसी नए शौक या गतिविधि की शुरुआत करेंगे। घर संभालने वाली महिलाएं रचनात्मक कामों में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में नई दिशा दिखेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई खबर सकारात्मकता लाएगी। परिवार का माहौल जोश और नई सोच से भरा रहेगा। हर छोटा कदम भी उत्साह से भरा लगेगा। ऊर्जा और जुनून दिन को सफल और सार्थक बनाएंगे।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में किसी नई योजना की शुरुआत होगी। अध्यापन क्षेत्र में नई पद्धति अपनाने का अवसर मिलेगा। कला क्षेत्र में रचनात्मक विचार सफलता दिलाएंगे। वाणिज्य क्षेत्र में नए अनुबंध के संकेत हैं। मेडिकल क्षेत्र में नई तकनीक सीखने या अपनाने का अवसर मिलेगा। वकीलों को अपने केस में नए तर्क और नया नजरिया मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट दिया जा सकता है। फ्रीलांसर को नया क्लाइंट मिलने की संभावना है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा और नए अवसर सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। लव – प्रेम में आज नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। साथी आपको किसी नए विचार या योजना से प्रभावित कर सकता है। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में रोमांच और ताजगी महसूस होगी। मित्रता में नए अवसर और अनुभव जुड़ सकते हैं। नए परिचय आज जीवन में खास स्थान बना सकते हैं। रिश्तों में संवाद सहज और मधुर रहेगा। हेल्थ – हल्की थकान के बावजूद मन सक्रिय और उत्साहित रहेगा। गले में सूखापन या हल्की खराश महसूस हो सकती है। शरीर में नई ताकत का अनुभव होगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेंगे। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
मीन – नाइन ऑफ पेंटाकल्स घर में शांति और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। बड़ों की देखभाल से परिवार में संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे अपनी जिम्मेदारियों को समझने लगेंगे। घर संभालने वाली महिलाओं को अपने कामों के लिए सराहना और सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दिखाई देंगे। व्यापार में पुराने सौदों से खुशी और संतोष मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में अपनापन और मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रयासों का परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। कला क्षेत्र में आपकी मेहनत और रचनात्मकता की सराहना होगी। वाणिज्य क्षेत्र में स्थिर लाभ मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र में मरीजों की प्रगति देखकर खुशी मिलेगी। वकीलों को केस में छोटे-छोटे सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। लव – प्रेम जीवन में आज स्थिरता और विश्वास बना रहेगा। साथी आपके प्रयासों और भावनाओं की कद्र करेगा। अविवाहित लोगों को किसी प्रिय से साफ उत्तर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग संबंधों को और गहरा करेंगे। मित्रता में सहयोग और अपनापन बढ़ेगा। पुराने मतभेद धीरे-धीरे खत्म होंगे। संबंधों में सादगी और संतुलन बना रहेगा। साथी आपके साथ समय बिताने के लिए उत्साहित रहेगा। भावनाएं स्थिर और सहज रहेंगी। नए संबंध धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे। हेल्थ – पैरों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन जल्दी राहत मिल जाएगी। नींद गहरी और संतुलित बनी रहेगी। सिरदर्द में कमी आएगी। शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस होगा। लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 2
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
