- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (28 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer, Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
28 मार्च, शनिवार को मेष राशि वालों को कामकाज और पुरानी कोशिशों का फायदा मिल सकता है। वृष राशि वालों को साझेदारी और लोगों के सहयोग से लाभ होने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को नौकरी और करियर में पहचान, भरोसा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि वालों के लिए मेहनत, स्किल और पुराने काम से फायदा मिल सकता है। का समय है। धनु राशि वालों को अचानक बदलाव के बीच नए काम, नई दिशा या ट्रांसफर जैसे संकेत मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को करियर में संतोष, काम की सराहना और इनकम की स्थिति स्थिर रहने के योग हैं। बाकी राशियों के लिए भी दिन काम, रिश्तों और फैसलों में मिला-जुला असर देने वाला रहेगा।
मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज अपनापन, भरोसा और साथ रहने की भावना और मजबूत होगी। किसी छोटी सफलता से घर में हल्की खुशी का माहौल बनेगा। हाउसमेकर को किसी पुराने काम के लिए सराहना मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित महसूस होगी। किसी पुराने प्रयास का अच्छा नतीजा घर के माहौल को सहज बनाएगा।
करियर – आज कार्यस्थल पर टीमवर्क आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार करने वालों को पुराने सहयोगी के साथ फायदेमंद चर्चा का मौका मिलेगा। प्रमोशन से जुड़े संकेत धीरे-धीरे साफ होते नजर आएंगे। लव – रिश्तों में आज सहजता और सुकून रहेगा। पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर हल्की सुलह दिन को और मधुर बनाएगी। छोटी-सी बातचीत भी दिल में नई उम्मीद जगा सकती है। जो लोग लंबे समय से दूरी झेल रहे हैं, वे आज सरल और कोमल संवाद के जरिए फिर से जुड़ाव महसूस करेंगे। हेल्थ – आज ओवरथिंकिंग कम रहेगी, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होगी। छोटी-सी ब्रीदिंग एक्सरसाइज से ऊर्जा में बढ़ोतरी महसूस होगी। लकी कलर – पर्पल, लकी नंबर – 3
वृष – किंग ऑफ कप्स आज भावनाओं की गहराई साफ महसूस होगी। किसी पुराने विषय पर शांत तरीके से हल निकल आएगा। बुजुर्गों की सलाह मन को सुकून देगी। बच्चे किसी छोटे काम में हाथ बंटाकर खुशी देंगे। घर का माहौल कोमल और आरामदायक बना रहेगा। कोई पुरानी याद अचानक मन को भावुक कर सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी भरा नजरिया फायदा देगा। आज आप दूसरों की बात ध्यान से सुनकर भी बहुत कुछ सीखेंगे।
करियर – काम के क्षेत्र में आज आपका धैर्य और बातचीत का तरीका असरदार रहेगा। ऑफिस की किसी जटिल स्थिति को आप सहजता से सुलझा लेंगे। मैनेजमेंट, काउंसलिंग और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके दिखाई देंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ के संकेत मिलेंगे। लव – आपका साथी आपकी अनकही चिंता को भी समझने की कोशिश करेगा। पुराने मतभेद अपने आप कम होते नजर आएंगे। रिश्तों में सच्चाई आज भरोसे को और मजबूत बनाएगी। किसी छोटे उपहार या प्यारी बात से मन हल्का और खुश रहेगा। प्रेम में अपनापन और विश्वास साफ तौर पर बढ़ेगा। हेल्थ – साइनस या आंखों में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित रखें। पानी पीना और हल्का भोजन लेना राहत देगा। शाम के समय हल्की वॉक मन और शरीर दोनों को सुकून देगी। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4
मिथुन – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सामूहिक प्रयास, साथ मिलकर काम करने और संतुलित व्यवहार को मजबूत करने वाला रहेगा। बड़े सदस्य व्यवहारिक सलाह देंगे और छोटे आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। किसी संयुक्त योजना में सकारात्मक प्रगति के संकेत मिलेंगे। घर में किसी जरूरी वस्तु की खरीद को लेकर चर्चा हो सकती है। मित्र के माध्यम से मदद मिलेगी। छोटी यात्रा की योजना भी बन सकती है।
करियर – टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। अलग-अलग विभागों के साथ काम करने वालों को नई सीख मिलेगी। आर्ट या क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नए विचार मिलेंगे। किसी मीटिंग में आपकी प्रस्तुति सभी को प्रभावित कर सकती है। पदोन्नति भले थोड़ी देर से मिले, लेकिन पहचान और भरोसा जरूर बढ़ेगा। लव – रिश्तों में समझ और तालमेल मजबूत होगा। साथी के साथ किसी मुद्दे पर योजनाबद्ध बातचीत रिश्ता और गहरा करेगी। जो लोग दोस्ती से प्रेम की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें सहज जुड़ाव महसूस होगा। कपल्स मिलकर कोई छोटा घरेलू प्लान या आउटिंग तय कर सकते हैं। दिल की बातें आसानी से व्यक्त होंगी। हेल्थ – थकान महसूस हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। जो लोग लंबे समय से किसी थेरेपी या हेल्थ रूटीन का पालन कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सुधार नजर आएगा। लकी कलर – मौवे, लकी नंबर – 2
कर्क – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन साफ सोच, सटीक फैसले और भीतर की शांति की जरूरत को दिखाएगा। घर का माहौल थोड़ा औपचारिक लग सकता है, जैसे हर व्यक्ति अपने काम में व्यस्त हो। बच्चे पढ़ाई या किसी रचनात्मक काम में गहरी रुचि लेंगे। हाउसमेकर को अचानक बदलाव के अनुसार अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी पड़ेगी। आर्थिक मामलों में आप छोटे खर्चों को लेकर भी सजग रहेंगे।
करियर – कार्यस्थल पर आपकी एकाग्रता और तेज फैसले लेने की क्षमता अहम भूमिका निभाएगी। लॉ, टेक्निकल या मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी जटिल काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। इससे काम की गति बढ़ेगी। आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को आज डॉक्यूमेंटेशन या प्रेजेंटेशन पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। ट्रांसफर से जुड़ी कोई सूचना अचानक सामने आ सकती है। लव – साथी किसी विषय पर साफ जवाब की उम्मीद रख सकता है, जिससे हल्की दूरी या चुप्पी का माहौल बन सकता है। लेकिन बातचीत सच्ची रहेगी। आप अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे, पर शब्दों में थोड़ी कठोरता झलक सकती है। यह समय रिश्तों में परिपक्वता लाने का है, जहां मीठे शब्दों से ज्यादा सच्चाई का महत्व रहेगा। हेल्थ – दांतों या मसूड़ों की संवेदनशीलता फिर महसूस हो सकती है, इसलिए ठंडे और गरम के संतुलन का ध्यान रखें। सुबह हल्का फल या सूप लेना शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5
सिंह – द टेम्प्रेन्स आज का दिन संतुलन, धैर्य और सहज प्रवाह बनाए रखने का है। बच्चों की ओर से कुछ अतिरिक्त उम्मीदें सामने आ सकती हैं। बुजुर्ग किसी पुराने विषय पर नरमी से मार्गदर्शन देंगे। किसी रिश्तेदार के यहां अचानक छोटा-सा मिलन संभव है। आर्थिक रूप से आय और खर्च लगभग बराबर रहेंगे, इसलिए जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। कोई पुराना काम पूरे ध्यान से पूरा होगा।
करियर – किसी प्रोजेक्ट की समय-सीमा थोड़ा दबाव बना सकती है, लेकिन आपका संयम स्थिति संभाल लेगा। मैनेजमेंट फील्ड में काम करने वालों को टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाने का मौका मिलेगा। लॉ क्षेत्र में किसी दस्तावेज में सुधार की जरूरत हो सकती है। बिजनेस में सहयोग के जरिए लाभ बढ़ सकता है। लव – साथी किसी निजी उलझन को सुलझाने की कोशिश में रहेगा और आपका शांत व्यवहार उसे भरोसा देगा। प्रेम संबंधों में किसी छोटी बात पर हल्की जलन हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। नए रिश्तों में बातचीत धीरे-धीरे भावनाओं को गहराई देगी। मित्रता में कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। हेल्थ – आज वर्कआउट हल्का रखना बेहतर रहेगा। जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्या है, वे प्रदूषण से दूरी बनाए रखें। हल्की मेडिटेशन शरीर और मन दोनों को संतुलित करेगी। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
कन्या – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन हल्केपन, खुशी और रिश्तों में अपनापन बढ़ाने वाला रहेगा। किसी छोटी पारिवारिक मुलाकात, साधारण बातचीत या पुराने रिश्तेदारों से संपर्क दिन को खास बना देगा। हाउसमेकर को भी काम सरल और संतुलित महसूस होगा। किसी पुराने प्रयास का छोटा नतीजा खुशी देगा। आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार मन को सुकून देगा। किसी शुभ समाचार की संभावना दिन को और सकारात्मक बनाएगी।
करियर – ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर आपकी राय अहम साबित होगी। आर्ट्स, कंटेंट, काउंसलिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है। किसी ट्रेनिंग या वर्कशॉप की जानकारी आगे की दिशा साफ करेगी। व्यापार में छोटा सहयोग भी नई उम्मीद जगाएगा। लव – रिश्तों में मिठास और हल्की रोमांटिक ऊर्जा बनी रहेगी। पार्टनर के साथ छोटी-सी बातचीत भी मन को सुकून देगी। अविवाहित लोग किसी मित्र के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। संवाद सहज और साफ रहेगा। कपल्स के बीच हल्की योजना दिन को और मधुर बनाएगी। किसी पुराने मैसेज या कॉल से दिल में हल्की उत्सुकता जाग सकती है। भावनाएं स्थिर रहेंगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। हेल्थ – त्वचा पर हल्की जलन या रैशेज महसूस हो सकते हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं होगी। हार्मोनल बदलाव से गुजर रही महिलाओं को थोड़ा असंतुलन महसूस हो सकता है। योग और हल्का ध्यान तुरंत राहत देगा। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3
तुला – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स आज का माहौल थोड़ा बोझिल लग सकता है। मन में अनजाने डर उभर सकते हैं, जिससे फैसला लेने में झिझक बढ़ेगी। हाउसमेकर को अचानक काम का दबाव ज्यादा महसूस होगा। आर्थिक मामलों में उलझन हल्की चिंता दे सकती है। काम की धीमी प्रगति आपको परेशान कर सकती है। शाम तक हालात कुछ सहज होंगे। पारिवारिक बातचीत ही स्थिरता और सुकून देगी।
करियर – आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। लीगल, मैनेजमेंट या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग किसी जटिल विषय पर लंबे समय तक सोचते रहेंगे। व्यापार में खर्च बढ़ने की संभावना है, जिससे योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। लव – साथी की किसी बात से आप जल्दी आहत हो सकते हैं, जिससे दूरी बढ़ने की आशंका रहेगी। किसी पुराने विवाद की याद मन को भारी कर सकती है। पार्टनर का व्यस्त कार्यक्रम आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं रहेगा। संवाद में नरमी बनाए रखना जरूरी है, वरना छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। समझदारी और धैर्य से रिश्ता फिर संतुलन की ओर लौटेगा। हेल्थ – सिरदर्द या हल्का माइग्रेन परेशान कर सकता है। एसिडिटी और भूख में कमी भी महसूस हो सकती है। हल्की सैर और योग-प्राणायाम से राहत मिलेगी। तेज आवाज और भीड़भाड़ से दूरी रखें। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
वृश्चिक – द हाई प्रीस्टेस आज का दिन आपकी भीतर की आवाज को समझने और महसूस करने का है। मन शांत रहकर हर स्थिति को गहराई से परखने की कोशिश करेगा। परिवार में कोई पुरानी बात फिर सामने आ सकती है, लेकिन माहौल संतुलित रहेगा। हाउसमेकर अपने कामों में नई व्यवस्था लाने की कोशिश करेंगी। आर्थिक मामलों में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति दिखेगी।
करियर – किसी फाइल, रिपोर्ट या प्रोजेक्ट की गहराई में उतरकर काम करेंगे। आर्ट्स क्षेत्र के लोग अपनी रचनात्मक सोच में नई दिशा खोजेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोग टीम के बीच की अनकही समस्याओं को समझ सकेंगे। आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल आपको अलग पहचान दिलाएगी। लव – रिश्तों में आज खामोशी भी बहुत कुछ कहेगी। साथी का व्यवहार थोड़ा रहस्यमय लग सकता है। संवाद भले धीमा हो, लेकिन नजरें साफ संदेश देंगी। आज कम शब्द और ज्यादा भावनाएं ही मुख्य भूमिका निभाएंगी। किसी पुराने मैसेज या याद से मन में हल्का खालीपन और साथ ही गर्माहट भी महसूस होगी। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। ध्यान, शांत संगीत या धीमी सैर आपको राहत देगी। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
धनु – द टावर आज का दिन बदलाव और अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रहेगा। घर में किसी पुराने मुद्दे पर अचानक बातचीत शुरू हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए माहौल भारी लगेगा। हाउसमेकर को अचानक काम का दबाव बढ़ता महसूस होगा, जिससे समय का संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है। आर्थिक रूप से कोई अनपेक्षित खर्च सामने आ सकता है।
करियर – किसी पॉलिसी में बदलाव के कारण आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ट्रांसफर या विभाग परिवर्तन की संभावना बन सकती है। आर्ट्स या क्रिएटिव क्षेत्र में अचानक मिली आलोचना नई दिशा सोचने के लिए प्रेरित करेगी। लव- साथी की भावनाएं आज तीव्र रहेंगी, जिससे बातचीत गहरी लेकिन थोड़ी टकराव वाली हो सकती है। किसी भी गलतफहमी को तुरंत साफ करना जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ने का मौका ला सकता है। कम्युनिकेशन में आया अचानक बदलाव रिश्ते की दिशा तय करेगा। हेल्थ – चक्कर आना या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। पीठ या गर्दन में तेज खिंचाव हो सकता है। ज्यादा तनाव महसूस होगा। पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन लेना राहत देगा। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 8
मकर – नाइन ऑफ कप्स आज का दिन शांत, सहज और भीतर से संतुष्टि देने वाला रहेगा। परिवार का माहौल कोमल और सुकून भरा रहेगा। किसी शुभ समाचार की हल्की आहट महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी, लेकिन किसी पुराने मनचाहे खर्च को लेकर मन थोड़ा अटका रहेगा। दिन छोटी-छोटी खुशियों के साथ आगे बढ़ेगा, जहां मन थकान छोड़कर नई ऊर्जा से भरता नजर आएगा।
करियर – फ्रीलांसर को नया असाइनमेंट मिल सकता है। आर्ट्स क्षेत्र के लोगों को अपनी रचनात्मकता के लिए सराहना मिलेगी। व्यापार में स्थिर लेकिन संतोषजनक प्रगति होगी। किसी सीनियर की प्रशंसा आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लेना उचित रहेगा। लव – रिश्तों में आज गर्मजोशी और अपनापन बढ़ेगा। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें किसी शांत और समझदार व्यक्ति के साथ जुड़ाव महसूस हो सकता है। लंबे समय से अकेले लोगों को भावनात्मक रूप से खुलने से लाभ मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति की छोटी मदद रिश्ते में गहराई लाएगी। हेल्थ – ठंडे खाद्य पदार्थों से बचें। त्वचा पर सूखापन महसूस हो सकता है, इसलिए पानी का सेवन बढ़ाएं। मन हल्का रहेगा और चिंता कम होगी। हल्की तेज चाल से चलना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 5
कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स आज का दिन तेज गति, अचानक बदलाव और उत्साह से भरे कदमों का है। घर में हलचल भरा माहौल रहेगा, जहां छोटे-छोटे काम अचानक सामने आते रहेंगे। हाउसमेकर ऊर्जा से भरपूर रहकर कई अधूरे काम पूरे करेंगी। पैसों से जुड़े छोटे फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। कोई पुरानी उलझन अब धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।
करियर – आज गतिविधि और गति बनी रहेगी। जिनका काम मैनेजमेंट या मार्केटिंग से जुड़ा है, उन्हें नए प्रोजेक्ट के मौके मिल सकते हैं। काउंसलिंग क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कठिन केस का हल निकाल लेंगे। बिजनेस में नई रणनीति बनानी पड़ सकती है। प्रमोशन की दिशा में भी हलचल और प्रगति के संकेत दिखेंगे। लव – आज ऊर्जा और हलचल दोनों बनी रहेंगी। लव लाइफ में बदलते मूड एक नया रोमांच लेकर आएंगे। पार्टनर आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा से प्रभावित होंगे। कोई पुराना दोस्त अचानक भावनात्मक रूप से करीब आ सकता है। दूर रह रहे रिश्तों में आज बेहतर कनेक्शन बनेगा। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खुद को शांत रखें। बाहर का तला-भुना भोजन शरीर को सूट नहीं करेगा। तेज धूप से थोड़ी परेशानी हो सकती है। ध्यान और हल्की वॉक मन को शांत और संतुलित बनाएंगे। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9
मीन – टू ऑफ स्वोर्ड्स आज हालात थोड़े उलझे हुए लग सकते हैं। मन दो विकल्पों के बीच अटका रहेगा, जिससे फैसला लेना मुश्किल लग सकता है। परिवार में किसी विषय पर चुप्पी या दूरी का एहसास हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे माहौल सामान्य भी होता जाएगा। हाउसमेकर दिनभर घरेलू जिम्मेदारियों को संतुलित करने में लगी रहेंगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। मन के शोर को शांत कर कुछ देर एकांत में बैठें, जवाब भीतर से उभरेगा और दिशा धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।
करियर – किसी नए अपडेट या कोड की वजह से हल्की उलझन महसूस हो सकती है। मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों को किसी मीटिंग के लिए अतिरिक्त तैयारी करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वालों को साझेदारी से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लव – रिश्तों में आज भावनाएं पूरी तरह साफ नहीं होंगी। साथी कुछ और कहेंगे, महसूस कुछ और करेंगे और आप समझ कुछ अलग पाएंगे। संवाद में रुकावट हल्का तनाव पैदा कर सकती है। विवाहित लोगों को किसी पुराने मुद्दे पर फैसला लेना कठिन लगेगा। आज केवल मन की सुनने की बजाय थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। हेल्थ – नमक का सेवन कम रखें और पानी ज्यादा पिएं। हल्का संगीत, गहरी सांसें और शाम की सैर राहत देंगी। किसी पुरानी टेस्ट रिपोर्ट पर दोबारा सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
