- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (13 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
13 अप्रैल, सोमवार को मेष राशि वालों के लिए निवेश और नई योजनाओं पर काम करने के लिहाज से अच्छा समय है। वृष राशि वालों को बाहरी सोर्स से चल रही बातचीत में अच्छा नतीजा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों केा सरकारी कामों में राहत मिलेगी।
सिंह राशि वालों को नई उपलब्धि, नया अनुबंध या विदेश से जुड़े कामों में प्रगति मिल सकती है। तुला राशि वालों के फाइनेंस से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है नौकरी में अहम पद मिलने के संकेत हैं। धनु राशि वालों को नई उपलब्धियां, नौकरी के मौके और प्रॉपर्टी से जुड़ी रुकावट दूर होने के योग हैं। बाकी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मेष – पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। बस उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर हासिल कर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा और आप अपने भीतर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। नेगेटिव- आलस और लापरवाही की वजह से अपने कामों को टालने की कोशिश न करें। खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। दुविधा की स्थिति में शांत मन से समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। परिवार के लोगों की रुचि और योगदान आपके काम को नई दिशा दे सकता है। फाइनेंस से जुड़े काम बहुत ध्यान से करें, क्योंकि गलती होने की आशंका है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ मेलजोल भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़े छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी नजरअंदाज न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाए रखेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का साथ आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप ऊर्जावान होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी और वे अपने विषयों पर फोकस कर पाएंगे। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाते समय रिश्तों में खटास न आने दें। धन का अपव्यय करने से बचें। अपने जरूरी कागजात संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत का आज अच्छा नतीजा सामने आ सकता है। सहयोगियों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लेकिन अंदरूनी व्यवस्था ऐसी बनाएं कि कम मेहनत में ज्यादा अच्छे नतीजे मिलें। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून रहेगा। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के सहयोग, अपनी मेहनत और विश्वास से आप कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। विद्यार्थी आत्मविश्वासी रहेंगे और जो ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अगर कोई सरकारी कार्रवाई चल रही है, तो फैसले आपके पक्ष में आने की अच्छी संभावना है। नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि यह समय पूरी मेहनत करने का है। इसलिए बेकार के कामों और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय न गंवाएं। बजट से ज्यादा खर्च होने की आशंका है। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- आज अपने व्यवसाय पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही विरोधियों को हावी होने का मौका दे सकती है। कुछ उलझनें भी सामने आ सकती हैं। किसी के बहकावे में न आएं। दिनभर के कामों की रूपरेखा बनाकर आगे बढ़ें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने लव पार्टनर को परिवार के लोगों से मिलवाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। बदलते मौसम के असर से भी खुद का बचाव करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मेलजोल नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने के बजाय आप समाधान ढूंढ लेंगे और कामयाब भी होंगे। खेल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक मौके बन रहे हैं। नेगेटिव- आलस और लापरवाही जैसी आदतों को हावी न होने दें। सिर्फ योजना बनाने के बजाय उन्हें अमल में लाने पर भी ध्यान दें। दिमाग पर ज्यादा जोर डालने का असर आपकी नींद पर पड़ सकता है। घर में भी किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों के लिए स्थिति फिलहाल जैसी है, वैसी ही बनी रहेगी। यह समय मार्केटिंग को समझने और संपर्क बढ़ाने में लगाएं। पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता बनाए रखें। ऑफिस में अधिकारियों से बात करते समय संयमित व्यवहार रखें। लव- बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन में समय न गंवाएं। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। मौसम के असर से खुद का बचाव जरूर करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- कुछ नई उपलब्धियां हाथ लगेंगी और कोई लंबित काम भी सुलझेगा। महिलाएं अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगी। संतान के विदेश जाने से जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि छोटी सी गलती भी आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती है। कुछ समय एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थान पर जरूर बिताएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने पर समय का सही उपयोग करना जरूरी है।
व्यवसाय- स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग खास सावधानी बरतें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और मीडिया से जुड़े कामों में नई उपलब्धि मिल सकती है। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया अनुबंध मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। महिलाओं के लिए हार्मोन से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- आज दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी वरिष्ठ से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। मित्रों से मिलना-जुलना खुशी देगा। किसी के साथ चल रहा मनमुटाव आपकी समझदारी से दूर हो जाएगा। महिलाओं के लिए दिन खास तौर पर अनुकूल रहेगा। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। खर्चों के मामले में जरूरत से ज्यादा कंजूसी परिवार के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपने संपर्क मजबूत करें। किसी विधायक या राजनेता से मुलाकात का मौका मिले, तो उसे न गंवाएं। यह मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों का अपने विभाग में दबदबा बना रहेगा। लव- घर में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। माहौल को संभालने में आपका योगदान जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में जरूर लगाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की बजाय अपने मन की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगी। युवाओं को भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- आय बढ़ने के साथ-साथ कुछ अनावश्यक खर्च भी परेशान कर सकते हैं। इसलिए अनुशासन जरूरी है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ हुई अप्रिय घटना से मन परेशान रह सकता है। चिंता न करें, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अच्छी डील होने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। काम समय पर पूरे होते रहेंगे। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक स्थितियां बना सकते हैं। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। लव- पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। कुछ समय भाई-बहनों के साथ भी बिताएं, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से सिरदर्द और पेट खराब रहने जैसी स्थिति बन सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति सुखद बनी हुई है। समय का सही उपयोग करें। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और मरम्मत या सुधार से जुड़े कामों पर भी चर्चा होगी। भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम शुरू करने का भी यह अनुकूल समय है। नेगेटिव- किसी गंभीर मुद्दे को लेकर चिंता करने के बजाय मन शांत और खुश रखें। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। युवाओं का कोई लक्ष्य लापरवाही की वजह से हाथ से निकल सकता है। अगर घर बदलने की योजना चल रही है, तो उस पर गंभीरता से काम करना होगा।
व्यवसाय- करियर और कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। भविष्य से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने की कोशिश काफी हद तक सफल रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोग सार्वजनिक जगहों पर बेवजह की बहस में पड़ने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दे। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम नियमित रूप से करें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा लेंगे और मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। नेगेटिव- आपको उतावलेपन और भावनाओं में बहने से बचना होगा। बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका भी बन रही है। इसलिए आज बहुत महत्वपूर्ण काम टालना ही बेहतर रहेगा। किसी से भी ऐसा वादा न करें, जिसे निभाने में दिक्कत आए।
व्यवसाय- कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आज आपकी कोई खास योग्यता फैसला लेने में मदद करेगी। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से नौकरी के अवसर बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम की उच्च अधिकारियों के बीच सराहना रहेगी। लव- परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादों को ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। दवाइयों की बजाय प्राकृतिक इलाज पर अधिक भरोसा करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- कुछ समय आत्ममंथन और आत्मनिरीक्षण में जरूर बिताएं। इससे कई उलझे कामों को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। अगर घर के अंदर बदलाव से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। नेगेटिव- रुपये-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी संबंधी की समस्या सुलझाने के कारण आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। इस समय ज्यादा आवाजाही करने के बजाय घर पर रहना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में लंबित काम पूरे होंगे। लेकिन इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़े हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। कुछ विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखने से काम बेहतर चलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार की वजह से टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव जरूर रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ – पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और कई जरूरी विषयों की जानकारी मिलेगी। आपके काम सुचारु रूप से पूरे होंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- लेन-देन या फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें, वरना छोटी सी गलती बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पार्टनरशिप से जुड़े कारोबार में मुनाफे की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तबादले से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। लव- बाहरी लोगों का दखल घर की व्यवस्था में परेशानी पैदा कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी घर का माहौल मधुर बनाए रखेगी। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- आज घर के रखरखाव से जुड़े कामों और शॉपिंग में व्यस्तता रहेगी। मेलजोल बढ़ने से सोसायटी और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण संपर्क बन सकते हैं। आपका खुशनुमा स्वभाव घर के माहौल को भी खुशहाल बनाए रखेगा। नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत की जरूरत है। आय की तुलना में खर्च ज्यादा रह सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- आपकी मेहनत और समझदारी से व्यवसाय के ज्यादातर काम बहुत अच्छे से पूरे हो जाएंगे। कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी किसी व्यावसायिक पार्टी को तोड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ पारिवारिक कामों में तालमेल बनाकर चलें। प्रेम संबंधों में मर्यादित व्यवहार रखें। स्वास्थ्य- सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी परेशान कर सकती है। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
