नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शतमन्यु श्रीवास्तव को मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और वरदराजन मुतुवेंकटरमन को मुख्य जोखिम अधिकारी (सीआरओ) नियुक्त किया है। एलआईसी ने शेयर बाजार को बताया कि कार्यकारी निदेशक (वित्त एवं लेखा) शतमन्यु श्रीवास्तव को 28 जुलाई, 2026 से मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव इससे पहले कार्यकारी निदेशक (उद्यम जोखिम प्रबंधन) और मुख्य जोखिम अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
मुतुवेंकटरमन 1992 में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कंपनी में शामिल हुए थे। कार्यकारी निदेशक (उद्यम जोखिम प्रबंधन) और मुख्य जोखिम अधिकारी का पदभार संभालने से पहले वह केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक (उद्यम जोखिम प्रबंधन) के रूप में कार्यरत थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.