दिग्गज निवेशक और स्टॉक मार्केट के किंग कहे जाने वाले वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने एक बड़े ऐतिहासिक युग का अंत कर दिया है। 96 वर्षीय बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वॉरेन बफेट 1970 से यानी लगातार 56 वर्षों से इस पद पर काबिज थे। अब वह तत्काल प्रभाव से कंपनी के चेयरमैन इमरेटस की भूमिका में रहेंगे, जबकि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
वॉरेन बफेट के हटने के बाद अब कंपनी की कमान उनके बेटे हवर्ड बफेट को सौंपी गई है। हवर्ड बफेट 1993 से बर्कशायर हैथवे के बोर्ड में शामिल रहे हैं और अब नए चेयरमैन के रूप में कंपनी की जिम्मेदारियां संभालेंगे। गौरतलब है कि वॉरेन बफेट ने पिछले साल के अंत में कंपनी के सीईओ (CEO) पद से भी संन्यास ले लिया था, जिसके बाद ग्रेग एबेल को नया सीईओ बनाया गया था। अब बर्कशायर का नेतृत्व मुख्य रूप से दो लोगों के हाथों में होगा, ग्रेग एबेल मुख्य ऑपरेशन्स संभालेंगे और हवर्ड बफेट चेयरमैन के रूप में कंपनी की कल्चर और वैल्यू की रक्षा करेंगे।
शेयरधारकों के नाम वॉरेन बफेट का संदेश
पद छोड़ने के साथ ही वॉरेन बफेट ने शेयरधारकों के नाम एक भावुक और भरोसा जताने वाली चिट्ठी लिखी। उन्होंने लिखा, ” मैं 1965 से बर्कशायर की सेवा कर रहा हूं। 60 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी, मेरे पास दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरी है। मेरी उम्र के बहुत कम लोग ऐसा कह सकते हैं। मुझे आगे आने वाले समय को लेकर कभी इतना बेहतर महसूस नहीं हुआ।” बफेट ने कहा कि उन्हें ग्रेग और हवर्ड के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
140 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति और दान का सफर
वॉरेन बफेट ने अपनी लगभग पूरी संपत्ति बर्कशायर हैथवे के शेयरों के जरिए बनाई है। जुलाई 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 140 अरब डॉलर (USD) से ज्यादा आंकी गई थी। अपनी विशाल संपत्ति के बावजूद बफेट दुनिया के सबसे बड़े दानवीरों में गिने जाते हैं। साल 2006 से अब तक वे अपनी संपत्ति में से करीब 66 अरब डॉलर मूल्य के शेयर विभिन्न वेलफेयर कामों के लिए दान कर चुके हैं। वॉरेन बफेट के इस फैसले के साथ ही वैश्विक वित्तीय जगत में एक ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है।
इनपुट- AP
यह भी पढ़ें- Warren Buffett Quotes: सफलता चूमेगी कदम, अगर आपने मान ली वॉरेन बफेट की ये 10 बातें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});