फीफा ने 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की 48 टीमों के तय हो जाने के बाद फाइनल के लिए टिकट की कीमत का ऐलान किया है। वहीं एक टिकट की अधिकतम कीमत बढ़ाकर 10,990 अमेरिकी डॉलर कर दी है। दिसंबर में टूर्नामेंट के ड्रॉ के बाद जब फीफा ने टिकट बेचे थे तब श्रेणी एक के टिकट की कीमत 8,680 डॉलर थी।
वहीं न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच के लिए फीफा के श्रेणी दो के टिकटों की कीमत 7,380 डॉलर कर दी गई है, जो पहले 5,575 डॉलर थी। इसी तरह से श्रेणी तीन के टिकटों की कीमत 5,785 डॉलर कर दी गई है जो पहले की कीमत से 4,185 डॉलर अधिक है।
बुधवार रात तक ग्रुप चरण के 72 मैचों में से 17 मैचों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, जबकि नॉकआउट चरण के किसी भी मैच के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थे। फीफा फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए गतिशील मूल्य निर्धारण का उपयोग कर रहा है। यह टूर्नामेंट अमेरिका के 11 शहरों के अलावा मैक्सिको के तीन और कनाडा के दो शहरों में खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.