
- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- World’s Largest Rath Yatra In Puri Today: Rath Yatra Will Start At 7:30 Am In Ahmedabad, In Udaipur, Lord Will Come Out On A Chariot Made Of 80 Kg Of Silver
- कॉपी लिंक

देशभर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकलेंगी। अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती होगी। खिचड़ी भोग लगेगा। इसके बाद 7:30 के बाद रथ यात्रा शुरू होगी। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे।
अहमदाबाद में भगवान को सुबह 5 से 6 बजे तक तीनों मूर्तियों को रथ पर बैठाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें रथ के आगे सोने का झाडू लगाया जाता है। रात तकरीबन 8:30 भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।

पुरी में दोपहर 1 बजे रथ पर बैठेंगे भगवान
ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती होगी। इसके बाद श्रंगार होगा। फिर खिचड़ी भोग लगेगा। दैनिक पूजा-परंपराओं के बाद सुबह 9:30 बजे भगवान मंदिर से बाहर लाने की विधियां शुरू होंगी। रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया जाएगा।
दोपहर 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। ये उनकी मौसी का घर माना जाता है।
उदयपुर में 80 किलो चांदी से बने रथ पर निकलते हैं भगवान
राजस्थान में उदयपुर में भगवान करीब 80 किलो चांदी से बने रथ पर बैठकर यात्रा पर निकलेंगे। यहां जगदीश मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी। दैनिक पूजा और अभिषेक के बाद सुबह 10:30 पर श्रंगार आरती और भोग लगेगा। दोपहर में मंदिर की परिक्रमा के बाद 3 बजे रथयात्रा शुरू होगी। ये रथ यात्रा 7-8 किलोमीटर की होती है। इसमें भगवान मंदिर से निकलकर दोबारा मंदिर लौटते हैं।

लाइव अपडेट्स
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंंदिर प्रांग्रण में मौजूद भक्त्
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगला आरती के लिए कुछ ही देर में परिवार के साथ पहुंचेंगे अमित शाह
11:12 AM26 जून 2025
- कॉपी लिंक
देवी सुभद्रा का रथ 44 फीट उंचा और 12 पहियों वाला होता है

11:10 AM26 जून 2025
- कॉपी लिंक
भगवान जगन्नाथ के भाई बलभद्र का रथ 763 लकड़ियों से बनता है

11:04 AM26 जून 2025
- कॉपी लिंक
45 फीट उंचा और करीब 300 टन वजनी होता है भगवान जगन्नाथ का रथ

11:01 AM26 जून 2025
- कॉपी लिंक
58 दिनों में 240 लोग तैयार करते हैं तीनों रथ

10:56 AM26 जून 2025
- कॉपी लिंक
ओडिशा के पुरी में होती है दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा , पढ़ें खबर से जुड़ा GK

Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.