

जी7 की बैठक से आनन फानन में निकले डोनाल्ड ट्रंप जब अपने एयर फोर्स वन विमान की ओर बढ़ रहे थे तो पत्रकारों से उन्होंने कहा कि सीजफायर से कुछ बड़ा मैं सोच रहा हूं। अब ये बड़ा क्या होता है ये तो ट्रंप ही जानें।
जी7 की बैठक से आनन फानन में निकले डोनाल्ड ट्रंप जब अपने एयर फोर्स वन विमान की ओर बढ़ रहे थे तो पत्रकारों से उन्होंने कहा कि सीजफायर से कुछ बड़ा मैं सोच रहा हूं। अब ये बड़ा क्या होता है ये तो ट्रंप ही जानें। लेकिन जिस तरह से उसके बाद सिचुएशन रूम में रक्षा मंत्री और सलाहकारों के साथ ट्रंप की मीटिंग का दौर शुरू हुआ। लगा कि अब तो ईरान पर हमला किसी भी क्षण हो सकता है। लेकिन फिर आता है किंतु परंतु वाला बयान कि ईरान पर हमला कर भी सकते हैं और नहीं भी। मतलब तीसरे वर्ल्ड वॉर की संभावना जो रूस और यूक्रेन युद्ध के वक्त से जताई जा रही थी वो तो मानो लगता है कि इस बार भी बस होते होते रह गया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा कर दी है। इससे अमेरिका की पश्चिम एशिया नीति को बड़ा झटका लग सकता है। जानकार मानते हैं कि ये गठबंधन युद्ध की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकता है। पुतिन कह चुके हैं कि वो ईरान को मदद करने के लिए तैयार हैं। इजरायल के खिलाफ अपनी सैन्य ताकत मीडिल ईस्ट में डिप्लॉय करने के लिए रेडी हैं। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले का प्लान बदल लिया। जी7 की बैठक छोड़ उल्टे पैर अमेरिका लौटने वाले ट्रंप किसी भी एक्शन से इनकार कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह रूस की चेतावनी है। रूस ने चेतावनी दी है कि ईरान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला ठीक नहीं है। ये बड़े परमाणु हादसे को जन्म दे सकता है। ईरान के खिलाफ ये अटैक भयावह होगा।
अब पुतिन ईरान को सपोर्ट करने के लिए खुद पेशकश कर रहे हैं। चाहे एयर डिफेंस सहयोग हो या कुछ और इस जंग में रूस ईरान की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुतिन ने कहा है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है। संघर्ष की संभावना बढ़ रही है। इसके साथ ही पुतिन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि रूस और ईरान एक ही ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।
अन्य न्यूज़
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.