Who is Wayne Madsen left hockey take up cricket: इटली के वायने मेडसन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं. इटली के इस खिलाड़ी की कहानी काफी रोचक है. वायने क्रिकेट से पहले हॉकी खेला करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट का बल्ला थामा और अब टी20 विश्व कप में मैदान पर उतरेंगे.
इटली के लिए खेलेंगे वायने मेडसन
दरअसल वायने मेडसन क्रिकेटर से पहले एक हॉकी प्लेयर थे और उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए नेशनल लेवल पर हॉकी खेला हुआ है. वायने मेडसन उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने जो दो अलग-अलग खेलों के विश्व कप में हिस्सा लेने की खास उपलब्धि को हासिल करेंगे. वायने मेडसन साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खेल चुके हैं.
वायने मेडसन का हॉकी करियर
वायने मेडसन ने 22 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी में डेब्यू में किया था. साउथ अफ्रीका के लिए मेडसन कुल 39 मैच खेले. मेडसन ने साल 2006 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा साल 2006 हॉकी विश्व कप में भी मेडसन खेले थे. इसके बाद साल 2015 में वह बेलपर हॉकी क्लब के डायरेक्टर भी बने. मेडसन के अलावा उनके भाई लॉयड भी साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी खेल चुके हैं.
क्रिकेट में कैसा है मेडसन का करियर
वायने मेडसन ने इटली के लिए क्रिकेट में पिछले साल सितंबर में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इटली के लिए वह अबतक कुल 7 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 132.25 के स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम दो फिफ्टी भी दर्ज है. हालांकि, इटली के लिए घरेलू क्रिकेट में वायने का लंबा अनुभव रहा है.
वायने मेडसन इटली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 253 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17067 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 43 शतक और 53 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा लिस्ट ए में मेडसन ने 117 मैचों में 3819 रन बनाए हैं, जबिक टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 5500 से ज्यादा रन दर्ज है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.