
- Hindi News
- Career
- What To Choose BCA Or B.Tech; BBA Has Many Options, See The Questions In Today’s Parents Special
- कॉपी लिंक

करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 19 में आपका स्वागत है। आज हम पेरेंट्स के सवालों के जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल उप्र लखनऊ से है।
सवाल- मेरी बेटी 12वीं PCM फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स के साथ 83.60% मार्क्स के साथ पास किया है। उसे BBA करना है, कृपया बताएं वो कहां से BBA करे जिससे जिसका प्लेसमेंट अच्छा हो।
जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं-
BBA कर सकते हैं। इसमें कई सारे ऑप्शन हैं, जैसे डेटा साइंस डेटा एनालिटिक्स मार्केट फाइनेंस
BBA के कई सारे कॉलेज भी हैं
लखनऊ दिल्ली बेंगलुरू मुंबई
UGC
NAAC यानी नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल चेक करें। उसमें कॉलेज की लिस्ट देखें कि कॉलेज A++, A, B या c है। इसके साथ ही ये जरूर चेक करें कि कॉलेज UGC से मान्यता प्राप्त है या नहीं। सवाल- मेरे बेटे ने 12वीं साइंस मैथ्स से पासआउट किया है। जिसमें उसके करीब 61% मार्क्स आए हैं। वो ऑनलाइन BCA करना चाहता है। मै कह रहा हूं वो MITS कॉलेज अलवर से बीटेक कर ले। आपका सजेशन रहेगा।
जवाब- सीनियर करियर काउंसलर रत्ना पंथ बताती हैं-
आपके बेटे चाहें तो BCA कर लें या B.Tech भी कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन में वो ज्यादा नहीं सीख पाएंगे। आपके पास B.Tech में ऑप्शन ज्यादा होंगे जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मशीन लर्निंग (ML) डेटा साइंस मैथ्स लॉजिक हार्डवेयर सिस्टम
वहीं अगर BCA के बाद MCA कर लेते हैं तो मौके थोड़े बढ़ जाएंगे। लेकिन फिर भी B.Tech में ज्यादा स्कोर रहेगा। और यदि MITS अजमेर कॉलेज की बात करें तो एक अच्छा कॉलेज है यहां से पिछले साल भी प्लेसमेंट भी 52% हुआ था।

Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.