आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने पाकिस्तान में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. पाकिस्तानी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसे एंटी-पाकिस्तान नहीं, बल्कि रिसर्च और डिटेलिंग से भरपूर फिल्म बताया है. कई यूजर्स ने कराची की सटीक झलक और उर्दू संवादों की तारीफ करते हुए अब ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार जताया है.
‘धुरंधर’ ओटीटी पर भी गदर मचा रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुईं तो पड़ोसी मुल्क के लोगों ने फिल्म का काफी प्यार दिया. खास बात यह है कि अब एक पाकिस्तानी दर्शक की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसने फिल्म को एंटी-पाकिस्तान मानने से इनकार किया है.
लोग बोले- फिल्म ने नॉस्टैल्जिक कर दिया
कराची में जन्मे और अब विदेश में रह रहे एक पाकिस्तानी रेडिट यूजर ने फिल्म देखने के बाद आदित्य धर की जमकर तारीफ की. यूजर ने लिखा कि वह फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाने का अफसोस कर रहे हैं और नेटफ्लिक्स पर देखने के बाद उन्हें जबरदस्त सरप्राइज मिला. उनके मुताबिक, ‘फिल्म में उर्दू भाषा और कराची का माहौल इतना सटीक था कि वह उन्हें अपने बचपन की यादों में ले गई.’ उन्होंने लिखा, ‘डायरेक्टर ने इतनी गहरी रिसर्च की है कि मैं सच में शॉक्ड हूं. उर्दू भाषा, न्यूज चैनल्स के नाम, बोर्ड्स ज्यादातर चीजें काफी सटीक थीं.’ हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि फिल्म में दिखाया गया ‘कराची रोजनामा’ नाम का न्यूज चैनल असल में कभी अस्तित्व में नहीं रहा. रेडिट पोस्ट में यूजर ने लिखा, ‘मैं कराची में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं. इस फिल्म ने मुझे नॉस्टैल्जिक कर दिया. फिल्म में इतने प्योर पाकिस्तानी रेफरेंसेज थे कि कई बार लगा जैसे किसी पाकिस्तानी ने ही इसे बनाया हो.’ उन्होंने खास तौर पर रिक्शाओं पर इमरान खान की तस्वीरों और ‘हमारा कप्तान इमरान’ जैसे संवादों का जिक्र किया. इसकी गहराई और रिसर्च की सराहना की जानी चाहिए.’
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.