नई दिल्ली. फिल्म ‘बेकाबू’ (1996) का गाना बेकाबू हो गया आज भी जब कानों में पड़ता है, तो 90 के दशक की यादें ताजा हो जाती हैं. यह गाना संजय कपूर और उस दौर की ‘ग्लैमर क्वीन’ ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था. गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी एनर्जी और म्यूजिक, जिसे अनु मलिक ने कंपोज किया था. उदित नारायण और अलका याग्निक की मखमली आवाज ने इसे हर प्रेमी जोड़े की जुबान पर चढ़ा दिया था. गाने के वीडियो में संजय कपूर और ममता कुलकर्णी की केमिस्ट्री देखने लायक है. खासकर ममता का चुलबुला अंदाज और उनके डांस मूव्स ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह गाना एक प्योर बॉलीवुड मसाला ट्रैक है, जिसमें रोमांस भी है और डांस का तड़का भी. इस गाने के बोल निदा फाजली ने लिखे थे.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.