जितेंद्र ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. साल 1972 में भी उन्होंने एक फिल्म में काम किया था. उस फिल्म का नाम है रूप तेरा मस्ताना. इस फिल्म में जितेंद्र के साथ मुमताज नजर आई थीं. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. लेकिन फिल्म के एक गाने में जितेंद्र और राजेश खन्ना संग कई हिट देने वाली एक्ट्रेस मुमताज ने ऐसे सीन दिए थे कि लोगों ने अपनी आंखें छिपा ली थी. वो गाना है ‘हसीन दिलरूबा करीब आ’ इस गाने में मुमताज ने जितेंद्र संग टूटकर रोमांस किया था. जितेंद्र इस तरह के रोल कम ही किया करते थे. फिल्म में दोनों का् ये गाना उस दौर में काफी चर्चा में रहा था. मुमताज अपने दौर की स्टारइलिश एक्ट्रेस रही है. वह हर तरह के रोल करती थीं. इस फिल्म में भी उनका ये अवतार देख लोग हैरान हो गए थे.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.