
- कॉपी लिंक

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सफर कर रहे थे। वो पैसेंजर लिस्ट में पैसेंजर नंबर 12 थे। फिलहाल उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
उनके अलावा एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।
गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री थे रूपाणी
विजय रूपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने थे। साल 2016 से 2021 के बीच उन्होंने यह पद संभाला था। वो भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात के राजकोट वेस्ट से MLA रहे। इसके अलावा वो BJP की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
म्यांमार में जन्मे, राजकोट आकर बसे
विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के येनगोन में हुआ। उनकी मां का नाम मायाबेन और पिता रमनीकलाल रूपाणी है। वो 7 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।
1960 में म्यांमार में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उनका परिवार राजकोट आकर बस गया था। गुजरात की ही सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से विजय रूपाणी ने BA और LLB की पढ़ाई की।
BJP की महिला विंग की सदस्य अंजली से उन्होंने शादी की। उनका एक बेटा है जो इंजीनियर है और एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। उनके दूसरे बेटे की कार दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।
इमरजेंसी के दौरान 11 महीने जेल में रहे
- पढ़ाई के दौरान ABVP से जुड़े।
- 1971 में RSS और जनसंघ से जुड़े।
- BJP के बनने के समय से ही पार्टी से जुड़े रहे।
- 1976 की इमरजेंसी के दौरान 11 महीने जेल में रहे।
- 1996 से 1997 के बीच राजकोट के मेयर रहे।
- 1998 में BJP की गुजरात यूनिट के सेक्रेटरी बनाए गए।
- 2006 में गुजरात टूरिज्म के चेयरमैन बने।
- 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा मेंबर बने।
- 2013 में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात मुनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन रहे।
- 2014 में राजकोट वेस्ट से MLA का चुनाव जीता।
- 2014 में आनंदीबेन पटेल की सरकार के दौरान ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बनाए गए।
- 2016 में गुजरात BJP के अध्यक्ष बने।
- 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
- 2017 में BJP ने गुजरात में चुनाव जीता और रूपाणी को वापस मुख्यमंत्री बनाया गया।
———————–
ये खबरें भी पढ़ें…
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 प्लेन क्रैश: लंबी दूरी की उड़ानों में इस्तेमाल होता है एयरक्राफ्ट, 250 यात्रियों के बैठने की क्षमता

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। इसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक मॉडर्न एयरक्राफ्ट है, जिसे बोइंग कॉमर्शियल एयरप्लेन्स ने बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.