
15 मई की दोपहर सोनम घूंघट में ससुराल से मायके गई थी।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का एक और वीडियो सामने आया। यह उस दिन का वीडियो है, जब सोनम अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी।
घूंघट में परिवार के साथ सोनम घर से बाहर आई। कुछ देर गाड़ी का इंतजार किया। फिर कार में बैठकर रवाना हो गई। राजा और उनका परिवार खुद भी उसे छोड़ने के लिए बाहर आया था। सोनम को लेने के लिए उसका भाई गोविंद और उनके रिश्तेदार आए थे।
इस दौरान रिश्तेदारों ने मजाक में कहा था कि देखो सोनम जा रही है तो राजा रोने लगा है।
बता दें, राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई। 12 मई को वह अपने ससुराल आई थी। चार दिन रहने के बाद 15 मई की दोपहर को वह अपने मायके वापस चली गई। इसके बाद मायके से ही वह 20 मई को हनीमून पर चली गई।

15 मई को जब सोनम को विदा किया जा रहा था तब राजा भी उसे छोड़ने बाहर तक आया था।
बैग भर कर सामान वापस ले गई सोनम 15 मई की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गोविंद और परिवार के दूसरे रिश्तेदार सोनम को मायके ले जाने के लिए रघुवंशी परिवार के घर पहुंचे। काफी देर तक वे घर पर रुके। परिवार के लोगों के साथ बातचीत की।
सोनम अपने साथ वह सूटकेस भी ले गई, जिसे वह शादी के बाद राजा के घर लेकर आई थी। इस बात की पुष्टि राजा की भाभी वर्षा ने की है। उन्होंने बताया था कि सोनम अपना सारा सामान यहां से ले गई, बस हमने जो साड़ियां दी थी, वह नहीं ले गई।
पहले पीछे बैठी, फिर आगे जाकर बैठ गई दोपहर करीब सवा तीन बजे थे। सोनम अपने मायके जाने के लिए घूंघट में रघुवंशी परिवार के घर से बाहर निकली। इस दौरान सोनम के साथ उसके रिश्तेदार भी थे। वह मेन गेट से बाहर आई और रोड पर आकर खड़ी हो गई।
इस बीच सोनम का भाई अपनी गाड़ी लेकर आया। पहले सोनम पीछे की सीट पर बैठ रही थी, लेकिन फिर वह कार के आगे की सीट पर जाकर बैठ गई। जिसके बाद उसके रिश्तेदार भी गाड़ियों में बैठ गए।

20 मई को अपने घर से हनीमून पर जाने के लिए बाइक टैक्सी से रवाना होता हुआ राजा रघुवंशी।
राजा खुद आया था बाहर तक छोड़ने सोनम अपने मायके जाने के लिए बाहर आई तो राजा और उसके परिवार के लोग भी सोनम को छोड़ने के लिए घर से बाहर आए। इस दौरान राजा, उसकी मां उमा, भाई विपिन, भाभियां और रिश्तेदार मौजूद थे।
इस दौरान परिवार काफी खुश नजर आ रहा था। सभी ने सोनम और उसके परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर भी काफी देर तक बातचीत की। यहां पर सोनम को रघुवंशी परिवार ने खुशी-खुशी अपने घर से विदा किया। इस दौरान राजा की मां व परिवार की अन्य महिलाओं ने जाते वक्त भी सोनम से बातचीत भी की।

मां ने कहा-हम सब उसे छोड़ने बाहर गए थे सोनम के घर से जाने के दौरान राजा के परिवार के लोग उसे चिढ़ाने लगे। वह यह कहने लगे कि सोनम जा रही है तो राजा रो रहा है। सोनम जा रही है तो राजा उदास है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि 15 मई गुरुवार को सोनम अपने मायके गई थी। हम सभी उसे छोड़ने बाहर गए थे। सभी हंसी मजाक कर रहे थे। बड़े मम्मी के लड़के राजा को चिड़ा रहे थे कि देखो राजा रो दिया, सोनम जा रही है।
ऐसे करके राजा को चिड़ा रहे थे। इस पर उसके भाई पीछे पलटकर देखने लगे कि सही में राजा रो रहा है क्या। सोनम भी राजा को देख रही थी, लेकिन उन्हें बताया कि परिवार के बच्चे मस्ती मजाक कर रहे हैं। बच्चे मस्ती कर रहे थे कि सोनम चली गई तो राजा भइया उदास दिख रहे है। उसके बाद सोनम वापस लौटकर ही नहीं आई।

परिवार को भी नहीं था अंदेशा सोनम के घर में रहने के दौरान परिवार के लोगों को कभी अंदेशा नहीं हुआ कि सोनम इस तरह का काम कर सकती है। उसने कभी भी ऐसा व्यवहार नहीं किया कि परिवार के लोगों को या राजा को शंका हो। 11 मई को शादी के बाद 12 मई को वह राजा के घर आई थी। नई दुल्हन के घर आने पर जो-जो रीति-रिवाज होते हैं वह सभी यहां पर किए गए थे।
इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज और सामने आया, जिसमें 20 मई की सुबह राजा अपने घर से एयरपोर्ट जाने के लिए बाइक टैक्सी पर जाते हुए नजर आ रहा है। एयरपोर्ट से ही राजा और सोनम अपने हनीमून पर जाने के लिए निकले थे।
जानिए, राजा मर्डर केस की टाइमलाइन


मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
सोनम ससुराल में चार दिन रही, क्या-क्या किया:राजा के साथ 2 दिन एक थाली में खाया, हलवा बनाया; मां बोली- सभी के पैर छुए
सोनम-राजा हनीमून ट्रिप के आखिरी चार दिन की कहानी:ससुराल में दो दिन रही, घूमने की प्लानिंग की; घरवालों को नहीं बताया कहां जा रहे
लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर:आज पूछताछ का चौथा दिन; रोजाना 8 से 10 घंटे सवाल-जवाब में गुजर रहे
शिलॉन्ग में राजा-सोनम के हनीमून के आखिरी 9 घंटे:सोनम ने बनाया सुबह 5.30 बजे होटल छोड़ने का प्लान, किलर्स को लोकेशन भेजकर बुलाया
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.