- कॉपी लिंक

100 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने IIAS के प्रेसिडेंट का चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ अब IAS ऑफिसर वी. श्रीनिवास साल 2025-28 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज यानी IIAS के अध्यक्ष बन गए हैं। किसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थान की अध्यक्षता संभालने वाले वी. श्रीनिवास पहले भारतीय हैं।
मलेरिया से जूझ रहे गांव में पले-बढ़े
वी. श्रीनिवास का जन्म 1 सितंबर 1966 में तेलंगाना में हुआ। उस समय तेलंगाना आंध्र प्रदेश का हिस्सा था। उनकी मां उस समय अपने क्षेत्र की पहली महिलाओं में से रहीं जिन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की।

वी.श्रीनिवास के पिता एन्टोमोलॉजिस्ट थे जो नेशनल मलेरिया इरैडिकेशन प्रोग्राम के लिए काम किया करते थे। एन्टोमोलॉजिस्ट वो साइंटिस्ट होता है जो कीड़े-मकोड़ो पर रिसर्च करता है। इसी सिलसिले में पूरा परिवार अरावू वैली के मलेरिया से जूझ रहे एक गांव में रहता था।
पिता के काम की वजह से वी.श्रीनिवास का बचपन मलेरिया ग्रसित दूर-दराज के गांव में बीता। यहां वैदिक और संस्कृत धर्मग्रंथों के जरिए उनकी शुरुआती शिक्षा हुई। गांव के ही पंचायत स्कूल में भी वो पढ़ा करते थे। हैदरबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में Btech, Mtech किया।
22 साल की उम्र में IAS बने थे
वी.श्रीनिवास 22 साल की उम्र में IAS बन गए थे। विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय के साथ काम कर चुके हैं। AIIMS, दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने डिजिटल AIIMS प्रोजोक्ट लॉन्च किया। इसके तहत उन्होंने ई-हॉस्पिटल सिस्टम इंट्रोड्यूस किया था। इससे मरीजों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिल सका।
ऑस्ट्रिया के कैंडिडेट को हराकर बने IIAS अध्यक्ष
3 जून को बेल्जियम के ब्रूसेल्स में IIAS की एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल असेंबली मीटिंग हुई। इसी दौरान यह चुनाव भी कराया गया जिसमें वी श्रीनिवास को 141 में से 87 वोट हासिल हुए। उनके सामने ऑस्ट्रिया के कैंडिडेट को सिर्फ 54 वोट ही मिल सके।

—————

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
रजत पाटीदार ने RCB को पहली बार चैंपियन बनाया: IPL के चलते कई बार शादी टाली, श्रेयस के चोटिल होने पर डेब्यू का मौका मिला

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने नाम किया है। इसमें मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार ने टीम की कमान संभाली थी। IPL में रजत पहली बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे थे और इस सीजन में उन्होंने अपनी टीम को 11 मैच जिताए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.