
- कॉपी लिंक

UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीश ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये एग्जाम 25 मई को हुआ था। कैंडिडेट्स upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एग्जाम क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को अब 22 अगस्त को मेन्स एग्जाम देना होगा। 979 पदों के लिए 10 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने ये एग्जाम दिया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट…
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘व्हाट्स न्यू’ पर क्लिक करें।
- सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 PDF पर क्लिक करें।
- मेन्स के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर्स की लिस्ट आपको दिख जाएगी।
तीन चरणों में होता है यह एग्जाम
सिविल सर्विस एग्जाम तीन चरणों में होता है। प्रीलिम्स इस एग्जाम का पहला चरण होता है। इसके बाद मेन्स होता है जिसमें एस्से राइटिंग और जनरल साइंस के सवाल आते हैं। इसमें सब्जेक्ट्स की गहरी समझ की जरूरत होती है। इसके बाद आखिर में इंटरव्यू से कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन किया जाता है।
प्रीलिम्स में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को अब डीटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म यानी DAF भरना होगा। इसे ध्यान से भरना चाहिए क्योंकि इंटरव्यू में इसी के आधार पर सवाल पूछे जाते हैं।
CSAT का पेपर था बेहद मुश्किल
इस साल पेपर 2 यानी CSAT का पेपर 1 से ज्यादा मुश्किल था और इससे एस्पिरेंट्स काफी परेशान भी हुए। पेपर लेंदी भी था जिसमें छात्रों को टाइम मैनेज करने में दिक्कत हुई। परम्यूटेशन्स एंड कॉम्बिनेशंस जैसे रूटीन टॉपिक से बहुत कम सवाल पूछे गए। रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन और एरिथमैटिक सेक्शंस ट्रिकी और टाइम कंज्यूमिंग थे। मैथ्स लेंदी था जिसमें एक-एक सवाल पर लंबा वक्त लगाना पड़ रहा था। इस पेपर से GS की कट-ऑफ नीचे आएगी।
नंबर सिस्टम और फिलॉसोफिकल पैसेज जैसे टॉपिक्स जिन एस्पिरेंट्स ने अच्छी तरह तैयार किए हैं उन्होंने इस सेक्शन में अच्छा परफॉर्म किया होगा। ऐसा लगा कि UPSC इस बार ऐसे एस्पिरेंट्स को चाहता है जिनकी जनरल एप्टिट्यूड और मैथेमैटिकल स्किल्स अच्छी हों। पेपर मुश्किल जरूर था लेकिन अच्छी तैयारी वाले लोगों ने इसे सॉल्व कर लिया होगा।
UPSC प्रीलिम्स 2025 का पेपर 1 का जनरल स्टडीज का पेपर मोडरेट से डिफिकल्ट के बीच रखा जा सकता है। बहुत से एस्पिरेंट्स को पेपर लेंदी और ट्रिकी लगा।

Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.