स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कौन से फल खाएं
1. केला
केला सबसे सस्ते और आसानी से मिलने वाले फलों में से एक है. इसमें विटामिन A, B6 और C भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. रोजाना केला खाने से स्किन को नमी मिलती है और रूखापन कम होता है. इसके अलावा केला स्किन को मुलायम बनाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और उम्र के असर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.
2. सेब
सेब को स्किन के लिए सुपरफ्रूट माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन को जवान बनाए रखते हैं. सेब खाने से मुंहासे, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम हो सकता है. साथ ही, सेब का सेवन पाचन को भी बेहतर बनाता है, जिससे अंदर से स्किन हेल्दी रहती है.
3. पपीता
पपीता स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें पपेन नामक एंज़ाइम होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई त्वचा को सामने लाता है. पपीता खाने से चेहरे के दाग-धब्बे, टैनिंग और पिग्मेंटेशन कम हो सकता है. इसके अलावा, पपीता खाने से स्किन सॉफ्ट और कोमल बनती है, जिससे आपकी त्वचा हमेशा फ्रेश दिखती है.
4. संतरा
संतरा विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है. यह कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जो स्किन को टाइट और हेल्दी बनाए रखता है. संतरे का सेवन रोजाना करने से स्किन में नमी बनी रहती है, त्वचा की चमक बढ़ती है और दाग-धब्बे कम होते हैं, अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो संतरा आपके लिए सबसे आसान और असरदार फल है.

5. अमरूद
अमरूद सस्ते फलों में से एक है और इसे रोजाना खाने से स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को नमी और ऊर्जा देते हैं. अमरूद खाने से स्किन पर न सिर्फ प्राकृतिक चमक आती है, बल्कि यह त्वचा की टोन को भी बैलेंस करता है और उम्र के असर को कम करता है.
जरूरी टिप्स
इन फलों को ताजगी के साथ खाने की कोशिश करें. जूस या प्यूरी के रूप में लेने से पोषक तत्वों की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है. कोशिश करें कि रोजाना अलग-अलग फलों को अपनी डाइट में शामिल करें. इसके अलावा पानी का पर्याप्त सेवन भी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.