
- कॉपी लिंक

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था।
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे।
हादसे से पहले डॉक्टर दंपती ने आखिरी सेल्फी ली। वहीं, पति से मिलने जा रही खुशबू को घर से भावुक विदाई मिली थी। पायल डॉक्टर बनने तो अभिनव पत्नी-बच्चे को लेने लंदन जा रहे थे। अहमदाबाद हादसे की ऐसी ही 13 कहानियां….
1. डॉक्टर दंपती और 3 बच्चों की मौत

बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास अपने पति डॉ. प्रतीक जोशी और बच्चों के साथ।
हादसे के वक्त विमान में बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपती डॉ. कोमी व्यास और डॉ. प्रतीक जोशी अपने तीन बच्चों प्रद्युत, मिराया और नकुल भी बैठे थे। डॉ. कोमी ने एक महीने पहले उदयपुर के पैसिफिक हॉस्पिटल की जॉब छोड़ी थी। कोमी, पति के साथ में रहने के लिए लंदन जा रही थीं।
डॉ. प्रतीक लंदन में एक निजी अस्पताल से जुड़ने वाले थे और डॉ. कोमी को भी वहीं नई नौकरी जॉइन करनी थी। इसलिए उन्होंने तीनों बच्चों को भी लंदन शिफ्ट होने के लिए मना लिया था। परिवार ने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया था, लेकिन विमान हादसे में पांचों की मौत हो गई।
परिवार की हादसे से पहले की सेल्फी भी सामने आई है।

प्लेन के उड़ान भरने से पहले डॉक्टर दंपती ने तीन बच्चों के साथ ये सेल्फी ली थी, जो आखिरी हो गई।
2. खुशबू की 4 महीने पहले शादी हुई, पति से मिलने लंदन जा रही थी

खुशबू कंवर की अहमदाबाद एयरपोर्ट के बाहर पिता के साथ आखिरी फोटो।
राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली खुशबू कंवर अपने पति से मिलने लंदन जा रही थीं, उनके पति वहां डॉक्टर हैं। खुशबू की शादी सिर्फ 4 महीने पहले 18 जनवरी को हुई थी। उनका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उन्होंने घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होते वक्त रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में खुशबू भावुक नजर आ रही हैं। वे अपने माता-पिता, भाई-बहनों और रिश्तेदारों से गले मिलती हैं। हाथ जोड़कर कार में बैठकर विदा ले रही हैं।
3. लंदन घूमने जा रहे थे भाई-बहन

उदयपुर के भाई-बहन शुभ और शगुन की भी हादसे में जान चली गई।
उदयपुर (राजस्थान) के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन भी प्लेन में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे।
हादसे का पता चलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए। सहेली नगर स्थित उनके घर पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आस-पड़ोस समेत रिश्तेदार भी पहुंच रहे हैं।
4. पत्नी-बच्चे को वापस भारत लाने जा रहे थे बिजनेसमैन

अभिनव परिहार बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के नाती थे।
बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के नाती अभिनव परिहार की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई, वे लंदन में बिजनस करते थे। अभिनव ने पांच दिन पहले ही अहमदाबाद में ट्रेडिंग के व्यवसाय के लिए ऑफिस खोला था और यहीं शिफ्ट हो रहे थे। वह लंदन से पत्नी श्वेता और बेटे विहान को लेने जा रहा थे ताकि इंडिया में स्थायी रूप से रह सकें। 5. पायल MBBS मे एडमिशन लेने जा रही थी

पायल का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था।
पायल खटीक का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। लंदन के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में MBBS में एडमिशन लेने जा रही थीं। वे अपने पूरे परिवार के साथ गुजरात के हिम्मतनगर में रहती थीं, लेकिन मूल रूप से उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र की निवासी थीं। पढ़ाई को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह था और यह उनका पहला विदेश दौरा था।
6. जयेशभाई के 2 बेटे हैं, बिजनस पार्टनर से मिलने जा रहे थे

जयेशभाई के दो छोटे बच्चे हैं, वह अपने परिवार के साथ सूरत में रहते थे।
गुजरात के सूरत के रहने वाले 26 साल के जयेशभाई दामजीभाई गोंडलिया अपने बिजनस पार्टनर से मिलने लंदन जा रहे थे। वे फ्लाइट की सीट नंबर 54 पर बैठे थे। जयेश अपनी पत्नी सोनल और दो बेटों धर्म और विवान के साथ रहते थे, उनका पोरबंदर आर्केड में स्टूडेंट वीजा का ऑफिस है।
7. शादी में लंदन से बड़ोदरा आई थी मां-बेटी

26 वर्षीय सादिकाबेन मोहम्मद मियां सेठवाला और उनकी ढाई साल की बेटी फातिमा।
हादसे में जान गंवाने वालों में वडोदरा के वाडी इलाके के सेठवाला परिवार के भी दो सदस्य हैं। इनकी 26 वर्षीय सादिकाबेन मोहम्मद मियां सेठवाला और उनकी ढाई साल की बेटी फातिमा ब्रिटेन से वडोदरा आईं थी। सादिकाबेन अपने देवर की शादी में आईं थीं।
12 जून की सुबह 7 बजे सास, माता-पिता और भाई उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने गए। परिवार जब अहमदाबाद से वडोदरा लौट रहा था, तभी रास्ते में उन्हें विमान दुर्घटना की खबर मिली। सभी लोग तुरंत अहमदाबाद लौट आए। सादिकाबेन और फातिमा के शवों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
8. लॉरेंस पिता के अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे

लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन फ्लाइट से पहले मां के साथ।
हादसे में लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन की भी मौत हुई है, वह लंदन में काम करते हैं। लॉरेंस अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात के मणिनगर आए थे। लॉरेंस आज लंदन लौट रहे थे। उनका सीट नंबर 37 था। उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने उनकी मां आई थी।
9. मां को यकीन नहीं हो रहा, बेटी अब नही रहीं

एनगंथोई ने 19 साल की उम्र में ही केबिन क्रू की जॉब करना शुरू कर दिया था।
मणिपुर के अवांग लेइकेई निवासी 22 वर्षीय नगनथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम की मां बदहवास होकर एलबम को पलट रही थी। चीखकर कह रहीं थी कहां गई बेटी? नगनथोई इसी फ्लाइट में एयर होस्टेस थीं।
बहन गीतांजलि ने बताया कि हम तीन बहनें हैं। एयरहोस्टेस बनना नगनथोई का सपना था। इंटरनेट बैन के कारण, हम वीडियो चैट नहीं कर सके। उसने मैसेज किया कि वह लंदन जा रही है और संपर्क नहीं हो पाएगा। 15 जून को लौटने के बात कही। मैंने उसे शुभकामनाएं दी। बाद में एक परिचित के फोन से घटना के बारे में पता चला।
10. आगरा के दंपती इंग्लैंड घूमने जा रहे थे

नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे
विमान हादसे में आगरा के कपल की मौत हो गई। नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे। नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया ने बताया, नीरज वडोदरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे। वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे। उनका 10 दिन का टूर था।
11. हादसे से पहले मां को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजा

दीपक पाठक महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले थे। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी।
विमान में ठाणे के रहने वाले दीपक पाठक भी क्रू मेंबर के तौर पर मौजूद थे। हादसे से पहले उन्होंने अपनी मां को फोन कर ‘गुड मॉर्निंग’ कहा था। हादसे के बाद फोन बजता रहा। पर जवाब नहीं मिला। बहन ने बताया हम अक्सर बात नहीं कर पाते थे, लेकिन मैं और मां नियमित रूप से उसकी बातें करते थे, जैसे कि वह कहां है, लौट आया है।
उसकी भी कोशिश रहती थी कि मां से दो मिनट तो बात हो ही जाए। आज भी ऐसा ही हुआ। मां तो मानने को तैयार ही नहीं कि दीपक चला गया। चार साल पहले ही तो उसकी शादी हुई थी। सब बिखर गया।
12. बेटी से मिलने जा रही थी मां

गुजरात के बाबैन की अंजू शर्मा पिछले साढ़े 3 दशक से वड़ोदरा में रह रही थी।
हादसे में गुजरात के बाबैन की अंजू शर्मा (55) भी नहीं रहीं शादी के बाद से पिछले साढ़े 3 दशक से वड़ोदरा में रह रही थी अंजू शर्मा बड़ी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी।
लंदन में वह बेटी के साथ 6 माह रहने जा रहीं थीं। अंजू शर्मा की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी हनी वड़ोदरा में रहती है। अंजू के भाई मिलन शर्मा फिल्म अभिनेता हैं। गांव में अंजू के बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। बीमार होने की वजह से उन्हें जानकारी नहीं दी गई। अंजू की शादी वर्ष 1990 में मूलरूप से पटियाला वासी पवन शर्मा के साथ हुई थी। पवन वड़ोदरा में कारोबारी थे। उनका निधन 5 साल पहले हो गया था।
बेटे से मिलने जा रहे थे, बुजुर्ग दंपती

महादेव नड़ियाद (गुजरात) में एक कपड़ा मिल में काम करते थे। उनके दो बेटे हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी बजुर्ग दंपती महादेव पवार (68) और उनकी पत्नी आशा (60) बेटे से मिलने लंदन जा रहे थे। पर हादसे का शिकार हो गए। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया, महादेव नड़ियाद (गुजरात) में एक कपड़ा मिल में काम करते थे। उनके दो बेटे हैं। एक अहमदाबाद में रहता था और दूसरा लंदन में।
लंदन में रह रहे बेटे से मिले काफी वक्त हो गया था। दंपती लंबे समय से इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। पवार परिवार 15 साल पहले सांगोला छोड़कर गुजरात में बस गया था। रिश्तेदारों ने बताया कि दंपती बहुत उत्साहित थे। उधर बेटा इंतजार ही करता रह गया।
———————————–
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
34 PHOTOS में अहमदाबाद प्लेन क्रैश:सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे ने कभी ना भुलाने वाला दर्द दिया है। गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे प्लेन मेघाणीनगर के बीजे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स के क्वार्टर्स पर गिरा। चारों और आग, धूल और धुएं का गुबार था। पूरी खबर देखें..
एअर इंडिया प्लेन के टेकऑफ से क्रैश तक, VIDEOS:उड़ान भरते ही 49 सेकेंड में धमाका हो गया, एयरपोर्ट के CCTV में हादसा कैद

अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों-क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। घटना की कई दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट के CCTV फुटेज का सामने आया है। यह वीडियो 59 सेकेंड का है। टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा। हमने CCTV फुटेज को 3 हिस्सों में बांट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.