बॉर्डर 2 Vs मर्दानी 3 | Image:
Social Media
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने जनवरी 23 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को रिपब्लिक डे की छुट्टी का तगड़ा फायदा मिला। ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है जिसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
दूसरे हफ्ते लड़खड़ाई ‘बॉर्डर 2’
‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंड डे पर 30 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की थी। लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड के शनिवार को 17.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन सोमवार को ‘बॉर्डर 2’ बड़ी गिरावट के साथ 5.75 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई।
सनी पाजी की फिल्म ने 12वें दिन कितने कमाए?
अब ट्रेड एनालिस्ट Sacnilk ने ‘बॉर्डर 2’ के 12वें दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को महज 5.75 करोड़ रुपये ही बटोरे। ये आंकड़ा हुबहू सोमवार के कलेक्शन जितना ही है। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘बॉर्डर 2’ के आगे ‘मर्दानी 3’ का निकला दम
उधर, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो ये पहले हफ्ते में ही रेंगती नजर आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही महज 4 करोड़ रुपये जुटाए। इसने दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए। वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई घटकर सीधा 2.25 करोड़ रुपये हो गई। अब इसके पांचे दिन का कलेक्शन सामने आया है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘मर्दानी’ के सीक्वल ने अब तक कुल 22.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
अबतक बजट भी नहीं वसूल पाई
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ की बजट 42 करोड़ रुपये है। जबकि फिल्म के प्रिंटिंग और प्रचार पर लगभग 10 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। ऐसे में इसकी कुल लागत 52 करोड़ रुपये बताई गई है। इस तरह से फिल्म अबतक अपना बजट भी नहीं वसूल पाई है।
‘ओ रोमियो’ से होगी टक्कर
मंगलवार के दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसे 12वें दिन के हिसाब से अच्छा माना जा सकता है। वहीं दूसरी ओर ‘मर्दानी 3’ अपने पहले ही हफ्ते में धीमी पड़ती दिखी। फरवरी महीने में शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में ये महीना सिनेमा के दीवानों के लिए खास होने वाला है।
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.